Saturday , 7 March 2026
Breaking News

बजरी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने अ*वैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया है। इसके साथ ही पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 कार भी जब्त की है। कोतवाली थानाधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने अलग – अलग जगह कार्रवाई करते हुए तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया है।

 

 

Police Sawai Madhopur Mining News 07 Nov 24

 

 

उन्होंने बताया कि जिले में एसपी ममता गुप्ता के निर्देशानुसार अ*वैध बजरी खनन और परिवहन को लेकर अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत कोतवाली सवाई माधोपुर पुलिस के नेतृत्व में गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए  हनुमान नगर हाउसिंग बोर्ड में दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों जिनमें बजरी भरी हुई थी को जब्त किया गया है। ट्रैक्टर चालक अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौले से भाग निकले। इसके साथ ही रैकी करते हुए अमरजीत पुत्र हनुमान गुर्जर निवासी बाडोलास, कुण्डेरा, धर्मराज पुत्र रामोतार मीना निवासी चकैरी कुण्डेरा और मस्तराम पुत्र रामधन मीना निवासी रांवल कुण्डेरा को गिरफ्तार किया गया है।

 

 

 

 

 

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो कार भी जब्त की है। इस दौरान पुलिस की टीम में हैड कांस्टेबल सियाराम, कांस्टेबल रामभजन, दयाराम और इमरान शामिल रहे। इसी प्रकार कोतवाली पुलिस की अलग टीम में अ*वैध बजरी परिवहन करते हुए एक आरोपी को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि अरिहन्त कॉलोनी आलनपुर के सामने से बजरी से भरा हुआ एक ट्रैक्टर-ट्रॉली आता हुआ दिखाई दिया।

 

 

 

जिसके चालक को रूकने का ईशारा किया तो चालक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोक दिया। चालक को जाप्ता की मदद से ट्रैक्टर से नीचे उतारा गया। पुलिस ने चालक से नाम पता पूछा तो चालक ने अपना नाम मस्तराम पुत्र कमलेश निवासी जडावता सूरवाल जिला सवाई माधोपुर होना बताया। जिससे ट्रॉली में भरी हुई बजरी के बारे में पूछा तो उसने बताया कि बजरी पढाना के पास बनास नदी से लाया है। लेकिन चालक के पास बजरी का कोई रवन्ना नहीं मिला। जिस पर चालक को गिर*फ्तार कर ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किउआ गया। इस दौरान पुलिस की टीम में सहायक उप निरीक्षक रामसहाय, कांस्टेबल नरेन्द्र, प्रताप और इमरान शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !