आज रविवार को पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर राजेश सिंह के आदेशानुसार चलाये जा रहे अवैध बजरी खनन व परिवहन की रोकथाम अभियान के तहत हिमांशु शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में राकेश राजौरा वृत्ताधिकारी वृत्त ग्रामीण सवाई माधोपुर के सुपरविजन में भगवानलाल पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना खण्डार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा अवैध बजरी परिवहन एवं खनन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी से भरे हुए एक ट्रैक्टर-ट्राॅली को जब्त किया है, वहीं ट्रैक्टर-ट्राॅली की रैकी कर रहे स्कोर्पियो चालक मुकेश कंसाना निवासी मेई खुर्द व मोटरसाईकिल चालक शम्भू गुर्जर निवासी मेई खुर्द को थाना खण्डार पर पंजीबद्ध किया गया है, प्रकरण का अनुसन्धान जारी है।

ट्रैक्टर ट्रोली चालक अन्धेरा का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है। इस दौरान भगवानलाल पुलिस निरीक्षक, थानाधिकारी थाना खण्डार, जोधराज सिहं हैड कांस्टेबल, मोहनलाल हैड कांस्टेबल, महावीर कांस्टेबल एवं बनवारी कांस्टेबल शामिल रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया