Sunday , 8 March 2026
Breaking News

अवैध बजरी से भरे 14 ट्रैक्टर-ट्राॅली जप्त एवं एक गिरफ्तार

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी द्वारा जिले में अवैध बजरी खनन एवं परिवहन की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिस पर जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार मुखबिर खास की सूचना पर जिला स्पेशल टीम ग्राम बहनौली पहुंची, जहां पर अवैध बजरी से भरे 5 ट्रैक्टर-ट्राॅली मौजूद मिले। मौके पर इलाका थाना बौंली का जाप्ता बुलाया गया एवं ट्रैक्टर-ट्राॅली को जप्त किया गया। पुलिस ने एमएमडीआर एक्ट में पंजीबद्व कर चालक विक्रम पुत्र हरकेश निवासी कालीखाड थाना नांगल राजावतान जिला दौसा को गिरफ्तार किया है। बाकि चालक अन्धेरे का फायदा उठाकर भाग निकलने में सफल हुए। साथ ही मौके पर काफी मात्रा में अवैध बजरी का स्टाॅक मिला। जिसके विरूद्व थाना बौंली द्वारा विधि अनुसार कार्यवाही की जा रही है।

Police seized 14 tractor-trolleys loaded with illegal gravel and one accused arrested in Sawai madhopur

इसी प्रकार मुखबिर खास के जिला स्पेशल टीम ग्राम मलारना चौड पहुंची, जहां पर अवैध बजरी से भरे 7 ट्रैक्टर-ट्राॅली मौजूद मिले। मौके पर इलाका थाना मलारना डूंगर का जाप्ता बुलाया एवं ट्रैक्टर ट्राॅलीयों को जप्त किया गया। चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हुए।
इसी प्रकार थाना बौंली पुलिस द्वारा रामवतार पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी डूंगरपुर थाना रामगढ़ जिला दौसा को गिरफ्तार कर 2 ट्रैक्टर-ट्राॅली अवैध बजरी भरी हुई को जप्त किया गया। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ एमएमडीआर एक्ट में प्रकरण दर्ज कर खनन विभाग व परिवहन विभाग को अग्रिम कार्यवाही हेतू सुचित किया गया। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयाश जारी है। अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के विरुध कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !