Sunday , 8 March 2026
Breaking News

अवैध बजरी का परिवहन करते एक ट्रैक्टर – ट्रॉली जब्त, चालक गिरफ्तार 

सूरवाल थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन एवं परिवहन को लेकर कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर -ट्रॉली को जब्त किया है। साथ ही पुलिस ने ट्रैक्टर चालक नरेंद्र को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सवाई माधोपुर जिले में अवैध बजरी खनन एवं परिवहन की रोकथाम हेतु महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज द्वारा अभियान चलाया हुआ हैं।

 

Police seized tractor-trolley while transporting illegal gravel and driver arrested in sawai madhopur

 

 

अभियान के तहत सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार विश्नोई के आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार राजौरा एवं राजवीर सिंह वृताधिकारी वृत शहर सवाई माधोपुर के निर्देशन में थानाधिकारी अमरेश सिंह के नेतृत्व में आज सोमवार को गठित टीम को अवैध बजरी खनन व परिवहन की कार्रवाई हेतु भेजा गया था। जिस पर टीम ने पढ़ाना रोड़ से अवैध बजरी से भरी हुई एक ट्रैक्टर -ट्रॉली को जब्त किया।

 

 

 

 

साथ ही चालक नरेंद्र पुत्र हंसराज निवासी उलियाना सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद थाने पर मामला एमडीआर एक्ट में दर्ज किया गया। इस कार्रवाई के दौरान सूरवाल थानाधिकारी अमरेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह हेड कांस्टेबल, अरविंद हेड कांस्टेबल, भरत जोशी कांस्टेबल, नेनुराम कांस्टेबल एवं मनराज कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !