Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

मतदान के दायित्वों को पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी से निवर्हन करें

पोलिंग बूथों के लिए मतदान दल हुए रवाना

लोकसभा आम चुनाव 2024 के अन्तर्गत टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए 26 अप्रैल को होने वाले मतदान को पूर्ण निष्पक्षता, स्वतंत्रता, भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादव, जिला कलेक्टर गंगापुर सिटी डॉ. गौरव सैनी, पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर ममता गुप्ता, पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी सुजीत शंकर ने मतदान दलों के तृतीय व अंतिम प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित होकर सभी मतदान कर्मियों का भयमुक्त होकर पूरे आत्म विश्वास से त्रुटि रहित मतदान सम्पन्न कराने के निर्देश प्रदान किए। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादव ने कहा कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए मतदान कराने का महत्वपूर्ण दायित्व हमे भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सौंपा गया है उसे पूर्ण निष्ठा, सतर्कता, सजगता एवं ईमानदारी के साथ सम्पन्न कराएं मतदान कार्मिक। उन्होंने बताया कि ईवीएम सहित मतदान सामग्री को पूर्ण सुरक्षा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्धारित रूट चार्ट का अनुकरण करते हुए मतदान केन्द्रों तक पहुंचे चुनाव कार्मिक।

 

 

उन्होंने सभी मतदान दलों एवं सेक्टर अधिकारियों को विशेष रूप से हिदायत देते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में ईवीएम के साथ या ईवीएम को छोड़कर किसी भी निजी व्यक्ति रिश्तेदार या मित्र के घर पर नहीं जाए ना ही रास्ते में मतदान केन्द्र से पूर्व किसी भी परिस्थिति में नीचे उतरे। उन्होंने कहा कि चुनाव में गलती से ही कोई गलती न हो इसके लिए अपनी शंकाओं एवं समस्याओं का समाधान प्रशिक्षण के दौरान कर ले, अगर फिर भी कोई समस्या आती है तो संबंधित सेक्टर अधिकारी, संबंधित एआरओ के कन्ट्रोल रूम या जिला निर्वाचन कार्यालय के एकीकृत निर्वाचन कन्ट्रोल रूम में सम्पर्क करें। उन्होंने सभी सेक्टर एवं पीठासीन अधिकारियों का मोबाइल व्हाट्सएप ग्रुप  बनाने के भी निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि मतदान प्रारम्भ करने से पूर्व मॉक पोल अवश्य करें, मॉकपोल क्लीयर करने के पश्चात ही मतदान की सामान्य प्रक्रिया निर्धारित समय पर प्रारम्भ करें।

 

Polling teams left for polling booths in sawai madhopur

 

पुलिस व्यवस्था:- जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने बताया कि लोकसभा चुनाव-2024 को पूर्ण निष्पक्षता, स्वतंत्रता, भयमुक्त, शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस विभाग द्वारा मतदान दलों की सुरक्षा की माकूल व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि सभी सामान्य मतदान केन्द्रों पर एक पुलिस कांस्टेबल, संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर केन्द्रीय पुलिस बल की हाफ कम्पनी अर्थात एक टीम का जाप्ता रहेगा। जहां पर दो पोलिंग बूथ है वहां पर एक अतिरिक्त कांस्टेबल की नियुक्ति की गई है। वहीं चार बूथ या उससे अधिक बूथ है वहां पर चार कांस्टेबल के अतिरिक्त दो और कांस्टेबल की नियुक्ति की गई है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक विधानसभा के लिए एक-एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों की सुपरवाइजर अधिकारी के रूप में नियुक्ति की गई है जिनके निर्देशन में तीन पुलिस उपाधीक्षक राउण्ड द क्लॉक मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न कराने में मतदान दलों की सहायता करेंगे। इसके अतिरिक्त प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए 30 जवानों की मोबाईल पुलिस पार्टियों की नियुक्ति की गई जो पूरे विधानसभा में घूमेंगी।

 

 

किसी भी आपात स्थिति में ये मोबाइल पार्टियां पांच मिनट से पूर्व वहां पहुंचकर स्थिति को सामान्य बनाकर मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न कराने में सहायता करेंगी। वहीं सभी सुपरवाइजर अधिकारी को तीन-तीन क्यूआरटी पुलिस दल की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है जिसके प्रत्येक दल में एक-चार पुलिस कर्मियों का सशस्त्र पुलिस जाप्ता उपलब्ध रहेगा। सभी सुपरवाइजर पुलिस अधिकारी उनके क्षेत्र के लिए उपलब्ध कराई गई क्यूआरटी का समुचित पर्यवेक्षण करेंगे तथा आवश्यकता पड़ने पर उनके क्षेत्र के अति महत्वपूर्ण, संवेदनशील तथा भयग्रस्त स्थानों पर जाकर भयग्रस्त लोगों को बिना किसी डर एवं भय के मतदान कराना सुनिश्चित कराएंगे। प्रशिक्षण के उपरांत महिला, दिव्यांग, आदर्श एवं सामान्य मतदान केन्द्रों के मतदान दल ईवीएम सहित अन्य सामग्री के साथ पुलिस सुरक्षा में वाहनों से उनके गन्तव्य मतदान केन्द्रों की ओर रवाना हुए। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी जगदीश आर्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह, सहायक रिटर्निंग अधिकारी गंगापुर सिटी अनुप सिंह, सहायक रिटर्निंग अधिकारी सवाई माधोपुर अनिल कुमार चौधरी सहित संबंधित सेक्टर अधिकारी, पीठासीन अधिकारी एवं मतदान कार्मिक उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !