Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

मतदाताओं की सुविधा के लिए चुनाव आयोग के छह एप

सवाई माधोपुर:- जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादव ने बताया कि टोंक – सवाई माधोपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए 26 अप्रैल को मतदान होगा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनावों में शत – प्रतिशत मतदान और आदर्श आचार संहिता की पूर्ण पालना के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है।

सी-विजिल ऐप:- आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों में नागरिकों की सहभागिता बढ़ाने एवं शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए आयोग द्वारा निर्मित सी-विजिल https://cvigil.eci.nic.in/ एप्लीकेशन को और भी सशक्त बनाया गया है। अब आम नागरिक आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामलों की शिकायत लाइव फोटोग्राफ एवं वीडियो के साथ-साथ ऑडियो क्लिप के माध्यम से भी कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि यदि कोई नागरिक आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की कोई घटना देखता है तो सी-वजिल एप्लीकेशन का उपयोग करते हुए घटनास्थल की एक फोटो या 2 मिनट की वीडियो या ऑडियो क्लिपिंग बनाकर एप्लीकेशन के माध्यम से शिकायत कर सकता है।

 

 

Six apps of Election Commission for the convenience of voters

 

 

 

उन्होंने बताया कि शिकायत गुप्त रूप से भी की जा सकती है या एप्प में पंजीकृत होकर भी की जा सकती है। पंजीकृत उपयोगकर्ता के रूप में शिकायत करने पर उपयोगकर्ता को शिकायत निराकरण के पश्चात उसकी सूचना भी दी जाएगी। यह एप्लीकेशन आम नागरिकों के लिए एंड्रॉइड/आईओएस दोनों पर उपलब्ध है। सामान्य मामलों में शिकायतों पर कार्यवाही 100 मिनट के भीतर पूरी कर शिकायतकर्ता को इसकी सूचना दी जाएगी।

सुविधा ऐप:- इस एप्लीकेशन (suvidha.eci.gov.in) के माध्यम से अभ्यर्थी अपना नामांकन फॉर्म एवं शपथ-पत्र ऑनलाइन भी प्रस्तुत कर सकते है। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद अभ्यर्थी को एक स्लोट का चयन कर निर्धारित तिथि एवं समय में भौतिक सत्यापन एवं नियत शुल्क के भुगतान हेतु रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष उपस्थित होना पड़ेगा।

 

इस एप्लीकेशन के माध्यम से रैली/सभा आदि की परमिशन के लिए भी ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए विकसित “सुविधा कन्डीडेट ऐप को एंड्रॉइड/आईओएस दोनों से डाउनलोड किया जा सकता है।

 

वोटर हेल्पलाइन ऐप:- वोटर हेल्पलाइन मोबाइल ऐप की सहायता से कोई भी नागरिक, मतदाता सूची में अपना नाम खोजने, पंजीकरण, संशोधन अथवा विलोपन के लिए फॉर्म जमा करने, मतदान केंद्र एवं बीएलओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने, मतगणना के परिणाम जानने, शिकायत करने, चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के बारे में विवरण खोजने का कार्य आसानी से कर सकते हैं।

 

वोटर सर्विस पोर्टल:- वोटर सर्विस पोर्टल (https://voters.eci.gov.in) में भी नागरिक अपना नाम मतदाता सूची में जोड़े जाने, विलोपन अथवा संशोधन हेतु आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ-साथ मतदाता अपने आवेदन की अद्यतन स्थिति जान सकते हैं एवं ई-एपिक भी डाउनलोड कर सकते हैं। इस पोर्टल में मतदाता सर्च सुविधा, मतदाता सूची का लिंक एवं निर्वाचन सम्बंधित सभी अधिकारियों की सूची भी प्राप्त की जा सकती है।

वोटर टर्नआवट ऐप:- इस मोबाइल एप्लीकेशन का उपयोग कर मतदान के दिवस राज्य में विधानसभा वार में वोटर टर्न आउट (पुरुषों, महिलाओं और तृतीय लिंग (थर्ड जेंडर) की संख्या सहित) को देखा जा सकेगा। एनजीएस (National Grievance Services Portal) इस पोर्टल https://eci-citizenservices.eci.nic.in/ का उपयोग मतदाता द्वारा मतदाता परिचय पत्र प्राप्त न होना, आवेदन फॉर्म का निराकरण न होना या आदर्श आचार संहिता उल्लंघन संबंधी शिकायतों को दर्ज करने के लिए किया जा सकता है।

 

सक्षम ऐप:- भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए यह एप विकसित किया गया है। यह एप्लीकेशन एंड्रॉइड/आईओएस दोनों में उपलब्ध है। इस ऐप के माध्यम से दिव्यांगजन निर्वाचक नामावली में अपनी दिव्यांगता दर्ज कराने हेतु आवेदन कर सकेंगे। साथ ही मतदान दिवस में व्हीलचेयर के लिए आवेदन भी कर सकेंगे।

 

केवाईसी (नो योर कन्डीडेट) ऐप:- इस ऐप के माध्यम से निर्वाचन लड़ रहे अभ्यर्थियों के बारे में जानकारियां प्राप्त हो सकेंगी। यदि अभ्यर्थी का कोई आपराधिक पूर्ववृत्त है तो इसकी जानकारी भी इस ऐप में उपलब्ध होगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !