पॉपुलर फ्रंट सवाई माधोपुर जिला इकाई की ओर से हर साल की तरह इस बार भी ईद से पहले जिले में 230 ईद किट बांटे गए। पॉपुलर फ्रंट सवाई माधोपुर जिला अध्यक्ष आबिद खान ने बताया संगठन हर साल इसी तरह गरीबों की मदद कर ईद की खुशी बांटता है।

पाॅपुलर फ्रंट के जिला सचिव जाहिद हुसैन ने बताया कि संगठन की ओर से आम जन सहयोग से कोरोना महामारी की वजह से लगे लॉकडाउन में अब तक 175 परिवारों को सुखे राशन किट सवाई माधोपुर कस्बे में लोंगो को उपलब्ध कराया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया