पोरवाल संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष छगन लाल जैन द्वारा आज पोरवाल संघ (समिति) क्षेत्र सवाई माधोपुर की कार्यकारिणी गठन किया गया। जिसमें मंत्री पद पर मुकेश जैन, उपाध्यक्ष पद पर हनुमान जैन एवं प्रेमचन्द जैन, कोषाध्यक्ष पद पर प्रकाश जैन को
निर्विरोध बनाया गया।
इस मौके पर अन्य 6 सदस्यों को कार्यकारणी में जगह दी गई। पोरवाल संघ सवाई माधोपुर के सदस्य अंकित जैन ने बताया की उपमंत्री कैलाशचन्द जैन पंचाला, कार्यालय मंत्री महेन्द्र जैन चोरू, सवाई माधोपुर, कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र जैन चौथ का बरवाड़ा, रविप्रकाश जैन अलीगढ़ को कार्यकारणी सदस्य नियुक्त किया गया। निर्विरोध कार्यकारणी गठन के बाद अध्यक्ष छगन लाल जैन ने सभी पंचायतों के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
