सवाई माधोपुर डाकघर अधीक्षक मोहनलाल मीणा ने आज गुरुवार को दौसा सासंद जसकौर मीना से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सांसद से सुकन्या समृद्धि योजना सहित डाक विभाग की अन्य योजनाओं को जनसाधारण तक सुगमता से पहुंचाने के लिए आपसी सहयोग पर चर्चा की। इस पर जसकौर मीना सांसद द्वारा महिला विद्यापीठ मैनपुरा सहित जिले में अन्य कई स्थानों पर कैम्प लगवाने व अधिक से अधिक बालिकाओं के खाते खुलवाने हेतु सहयोग का आश्वासन दिया।

मंडल अधीक्षक मोहन लाल मीना ने बताया की डाक विभाग सवाई माधोपुर मंडल में सुकन्या समृद्धि खाते खोलने का महाअभियान चलाया जा रहा है। जिसमें 0-10 से वर्ष की बालिका का खाता खोला जाएगा। इस महाअभियान में विभाग के कर्मचारी डोर टू डोर संपर्क कर इस महाअभियान को सफल बनाने में योगदान दे रहे है। इस अभियान में लगभग 5 हजार खाते 10 फरवरी तक खोलने का लक्ष्य रखा गया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया