Saturday , 7 March 2026
Breaking News

डाक विभाग ने रैली निकालकर लोगों को दी योजनाओं की जानकारी

भारतीय डाक विभाग द्वारा 9 से 13 अक्टूबर तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय डाक सप्ताह के तहत डाक विभाग द्वारा जिला मुख्यालय पर गत बुधवार को रैली निकालकर लोगों को योजनाओं के बारे में जानकारी दी। डाकघर अधीक्षक मोहन सिंह मीणा ने बताया कि राष्ट्रीय डाक सप्ताह के दौरान सभी डाकघरों में विभिन्न कार्यक्रम व गतिविधियों का आयोजन कर आमजन में डाक विभाग की भूमिका का व्यापक संदेश प्रसारित किया जा रहा है। इस दौरान वित्तीय सशक्तिकरण दिवस, फिलेटली दिवस, मेल्स एवं पार्सल दिवस व अंत्योदय दिवस पर विभिन्न मेलों, सेमिनार व शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

 

Postal Department took out a rally and gave information about the schemes to the people in sawai madhopur

 

इस कड़ी में बुधवार को मेला एवं पर्यटन दिवस के अवसर पर प्रधान डाकघर माधोपुर में डाक विभाग के कर्मचारियों ने अधीक्षक डॉ मोहन सिंह मीणा के नेतृत्व में एक जागरूकता रैली शहर के मुख्य मार्गों से निकालते हुए डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं सुकन्या योजना, डाक जीवन बीमा, पीपीएफ, आवर्ती खाता, वरिष्ठ नागरिक बचत खाता आदि का आमजन के बीच प्रचार प्रसार किया गया। इस अवसर पर सहायक डाक अधीक्षक केके मीना, निरीक्षक राजेश बैरवा, विश्वेंद्र दुबे, पोस्टमास्टर, डाकघर कर्मचारी व अभिकर्ता संघ के जिलाअध्यक्ष दिनेश शर्मा आदि सदस्य मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !