राजबीर शंखवार डाक अधीक्षक सवाई माधोपुर द्वारा जिला कलेक्टर खुशाल यादव एवं जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता को भारतीय डाक विभाग द्वारा राम जन्मभूमि मंदिर पर जारी विशेष लघु डाक टिकट की स्मारिका भेंट की गई।

गौरतलब है कि स्मारिका श्री राम जन्मभूमि अयोध्या की पवन मिट्टी एवं जल से निर्मित है। यह स्मारिका कुछ समय पश्चात डाकघरों में बिक्री के लिए भी उपलब्ध रहेगी। इस अवसर पर सहायक अधीक्षक गंगापुर उमेश चन्द, मुकेश कुमार जैन, कमलेश शर्मा एवं पिंटू शर्मा भी उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया