सैनी माली ग्राम विकास समिति कुतलपुरा मालियांन के तत्वावधान में शिव पंचायत एवं गोपाल महाराज की मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण पत्र पोस्टर का विमोचन पूर्व कृषि मंत्री डॉ. प्रभु लाल सैनी के कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर राजस्थान माली महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष भागचंद सैनी, आयोजन समिति के अध्यक्ष रामावतार सैनी, पूर्व सरपंच डालचंद सैनी एवं आयोजन समिति के पदाधिकारी गंगाधर सैनी, राम भजन सैनी, बनवारी लाल सैनी, हरकेश सैनी, कोषाध्यक्ष अर्जुन लाल सैनी, महामंत्री भी मौजूद थे।

पोस्टर विमोचन के उपरांत डॉक्टर प्रभु लाल सैनी ने इस महान धार्मिक कार्यक्रम को आपसी भाईचारे एवं सहयोग से संपन्न करने पर बल दिया। इस कार्यक्रम के शुभारंभ पर 18 मई को भव्य कलश यात्रा प्रातः 7:30, 19 मई को देवता आव्हान एवं हवन पूजन, 20 मई को रात्रि 8 बजे से अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों द्वारा भजन संध्या एवं 21 मई को मूर्तियां नगर भ्रमण, प्राण प्रतिष्ठा मूर्ति स्थापना एवं हवन पूर्णाहुति के पश्चात भंडारे का कार्यक्रम होगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया