सब-स्टेशन सवाई माधोपुर 220 केवी पर नवीन स्थापित 50 एमवीए क्षमता के पावर ट्रांसफॉर्मर पर 500-1000 अनुपात की सीटी लगाने का कार्य कल 24 जनवरी मंगलवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। एके बुजेठिया अधिशासी अभियंता (पवस) जयपुर डिस्कॉम सवाई माधोपुर ने बताया की 220 केवी सब-स्टेशन सवाई माधोपुर पर नवीन स्थापित 50 एमवीए क्षमता के पावर ट्रांसफॉर्मर पर 500-1000 अनुपात की सीटी लगाने का कार्य कल मंगलवार को सुबह 10 बजे से सायं: 5 बजे तक किया जाएगा।

जिससे क्षेत्र की विद्युतापूर्ति में व्यवधान रहेगा। कार्य के दौरान जिन 3 फेज ब्लॉक की सप्लाई बाधित होगी, उन्हें रात्रि के समय ब्लॉक की सप्लाई देकर समायोजित कर दिया जाएगा। जिससे ओवर लोड के कारण बाधित होने वाली सप्लाई से छुटकारा मिलेगा एवं व्यवधान रहित आपूर्ति की जा सकेगी
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया