शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय, सवाई माधोपुर में भूगोल विषय के स्वयंपाठी विद्यार्थियों की प्रायोगिक कक्षाएं सोमवार से शुरू होगी। महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. गोपाल सिंह ने बताया कि महाविद्यालय के भूगोल विषय के समस्त बीए पार्ट प्रथम वर्ष, प्रथम सेमेस्टर, द्वितीय वर्ष एवं तृतीय वर्ष के स्वयंपाठी विद्यार्थियों की भूगोल प्रायोगिक कक्षाएं 26 फरवरी से प्रारम्भ हो रही हैं।

सभी स्वयंपाठी विद्यार्थी निर्धारित समय सारणी के अनुसार प्रायोगिक कक्षाओं में उपस्थित होकर अपना प्रायोगिक कार्य, फाइल, चार्ट का कार्य समय पर पूर्ण कर उसकी जांच करवा लेवें। इसके अलावा बीए पार्ट प्रथम वर्ष (प्रथम सेमेस्टर) के विद्यार्थीयों को आन्तरिक/सतत् मूल्यांकन वेटेज के लिये रिपोर्ट लेखन के टाॅपिक की जानकारी के लिए भूगोल विभाग में संपर्क कर सकते हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया