राजकीय कन्या महाविद्यालय सवाई माधोपुर के बी.एससी. सेमेस्टर प्रथम के सभी नियमित एवं स्वयंपाठी विद्यार्थियों के रसायन शास्त्र विषय की प्रायोगिक परीक्षा 13-14 मई को शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय सवाईमाधोपुर में आयोजित होगी।

शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गोपाल सिंह ने बताया कि राजकीय कन्या महाविद्यालय के बी.एससी.सेमेस्टर प्रथम के सभी नियमित एवं स्वयंपाठी परीक्षार्थी लिखित परीक्षा के लिए अपने साथ प्रायोगिक रिकॉर्ड व प्रवेश पत्र, एक फोटोयुक्त पहचान पत्र, पैन, पेन्सिल, ड्राईंग बॉक्स साथ में लायें। स्वंयपाठी परीक्षार्थी अपने साथ प्रायोगिक परीक्षा शुल्क की रसीद आवश्यक रूप से लावे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया