प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मृतक की पत्नी को बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा खिरनी के शाखा प्रबंधक द्वारा 2 लाख रूपए का चैक प्रदान किया गया है। बैंक ऑफ बड़ौदा के सुपरवाईजर सौरभ अग्रवाल ने बताया कि जोलंदा पंचायत के पुरा गांव के निवासी राजेन्द्र मीणा पुत्र शम्भूदयाल मीणा बाईक से सवाई माधोपुर से अपने गांव आ रहा था। इसी दौरान उसकी अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई।

जिसमें वह गम्भीर रूप से घायल हो गया तथा उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। गौरतलब है कि मृतक ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत बैंक ऑफ बड़ौदा में मात्र 330 रूपए में बीमा करवा रखा था। जिसके तहत खिरनी शाखा के प्रबंधक ने मृतक राजेन्द्र मीणा की पत्नी समता देवी को 2 लाख रूपए का चैक सौंपा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया