शहर में ईद का त्यौहार शनिवार को भाईचारा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर की सभी मस्जिदों में कोरोना एडवाइजरी का पालन करते हुए सिर्फ 5 आदमी द्वारा नमाज अदा की गई।

इसी प्रकार चूली की बगीची स्थित मस्जिद पर सुबह ईद उल-अज़हा की नमाज इमाम हफीज नफीस मोहम्मद ने अदा करवाई। कोरोना महामारी के कारण हफीज नफीस मोहम्मद ने ईद उल-अज़हा की नमाज अपने घरों में अदा करवाने की अपील की। उन्होंने ईद की मुबारकबाद पेश की और सभी को भाईचारा रखने का संदेश दिया। युवा मुस्लिम समाज सेवा समिति चूली की बगीची के अकबर खान, अमीन, अनवर, सोनु, रहीस, साईद टीटी, नफीस, मोहम्मद, शाहरुख, तलिम पठान आदि ने बताया कि खिताब करते हुए सभी ने भाईचारा रखने का संदेश देते हुए, अमन चैन के साथ ही देश में कोरोना खत्म होने की कि खुदा से दुआ मांगी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया