Sunday , 8 March 2026
Breaking News

मानसून में बिजली जनित हादसे से बचाव हेतु बरते सावधानियां

(कोटा/सवाई माधोपुर): मानसून के दौरान बिजली जनित हादसों से बचाव के लिए विद्युत विभाग द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है। अधीक्षण अभियन्ता ए.के. बुजेठिया ने बताया कि मानसून के दौरान बिजली के खंभों को नहीं छुए, बिजली के खंभों से अपने मवेशियों को ना बांधे, बिजली लाइनों के नीचे कोई भी प्रोग्राम ना करे, नए भवनों से बिजली लाइनों की उचित दूरी बनाए रखें, खेत की मेड़ पर/खेत में यदि बिजली खंभा लगा है तो उचित दूरी रख कर ही जुताई करें, बिजली खंभे पर यदि स्पार्किंग हो रही हैं तो तुरंत संबंधित फीडर इंचार्ज, जेईएन, सब स्टेशन पर सूचना देवे यदि बारिश में खंभे पर स्पार्क हो रही है और आस पास – पानी भरा हुआ है तो उस रास्ते से या पानी में जाने से बचे व दूसरों को भी सावधान करें।

 

 

 

 

यदि बिजली के तार किसी पेड़ के निकट से गुजर रहे हो तो किसी भी स्थिति में उस पर चढ़ने से बचे। ट्रांसफार्मर, लाइनों पर बम्बू से या किसी और चीज से कुंडी नहीं डाले, हेवी लाइनों पर रिसाव होने से व ग्राउंड होने से बड़ा हादसा हो सकता है। किसी भी बड़े वाहन की छत पर यात्रा न करें। यदि बारिश की वजह से कोई लाइन ढीली पड़ गई हो या सड़क के ऊपर से नीची हो तो तुरंत अपने फीडर इंचार्ज, जेईन या फिर सब स्टेशन पर सूचना देवे ताकि समय पर सुधार हों सके।

 

 

 

Precautions taken to prevent electrical accidents during monsoon Sawai Madhopur Kota News

 

 

 

बिजली खंभों को चार दिवारी या बाउंडीवाल में अतिक्रमण ना करें, हादसा होने पर भारी नुकसान हो सकता है। घर में उपकरण अच्छी क्वालिटी के ही उपयोग करें। घर के अंदर बिजली फिटिंग में अर्थिग जरूर कराएं व अपने उपकरण को उससे जोड़े रखे। अपने सभी स्विच, एमसीवी, इएलसीबी उच्च कोटि की ही काम में ले। बगैर जानकारी के किसी भी उपकरण को छुने या खोलने से बचे। खेत की तारबंदी हेतु उपयोग लिए गए बालंही तारों को बिजली के पोलों से नहीं बांधें। बारिश के मौसम में वायु/जमीन में नमी के कारण करंट लगने की संभावना ज्यादा होती है, इसलिए ट्रासफोर्मर/पोल/लाइन/स्टे तार से दूर रहे।

 

 

 

बिजली चमकने/गडगडाने पर बाहर खुले आसमान में नहीं जाए। बिजली तार/ उपकरण को नहीं छुएं। उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति बिजली के संपर्क / गिरफ्त में आ गया हो तो उसे बचाने हेतु तुरंत फीडर की बिजली बंद कराए व अपने आपको किसी सुखी जगह पर होना सुनिश्चित करें। यह सुनिश्चित करें कि आपके जूते भीगे ना हो, ना ही उसमें किसी प्रकार का कोई भी धातु लगा हो, इसके पश्चात् किसी इंसुलेटेड डंडे (प्लास्टिक, लकड़ी जो सुखा हो) से व्यक्ति को छुड़ाने का प्रयास करें। यदि शॉक/झटका घर के अंदर लगा है तो तुरंत मेन स्विच ऑफ करें ।व्यक्ति को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाए।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

CM Bhajanlal Sharma laid the foundation stone of Kota Greenfield Airport

सीएम भजनलाल शर्मा ने कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया शिलान्यास 

कोटा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शनिवार को शंभूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में …

International Women's Day celebrated at gramin mahila vidyapeeth mainpura sawai madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के मैनपुरा स्थित महिला शिक्षा ग्रामीण महिला विद्यापीठ में शनिवार को …

Qatar to open its airspace for the first time after iran israel conflict

ईरान जंग के बीच कतर का चौंकाने वाला कदम

ईरान: ईरान पर अमेरिकी-इसराइली हम*लों के बाद बीते एक हफ्ते से पैदा हुए हालात के …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

Oil company clarifies rumours of petrol and diesel shortage in India

भारत में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों पर तेल कंपनी ने दी सफाई

नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम ने पेट्रोल और डीजल की कमी की आशंकाओं को ‘पूरी तरह …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !