बैरवा दिवस पर 31 दिसंबर को अखिल भारतीय बालीनाथ फाउंडेशन के तत्वावधान में धरती माता मंदिर एचपी पेट्रोल पंप के पीछे होने वाले कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। संगठन से जुड़े बैरवा क्रांति सेना के जिला अध्यक्ष विजेंद्र बेरवा.ने बताया की कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब अम्बेडकर जी की प्रतिमा बजरिया से होगी, जहां बैरवा समाज के लोग सुबह 9 बजे एकत्रित होकर वाहन रैली के रुप में चलेंगे।

फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महर्षि बाली नाथ सरस्वती ने समाज बंधुओं, माता, बहनों और युवाओं से आग्रह किया है कि आप सभी इस वाहन रैली में अपनी उपस्थिति दर्ज कराये तथा सामाजिक एकता का परिचय दे। साथ ही उन्होंने बताया की सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी नागरिकों प्रशस्ति पत्र व शील्ड देकर प्रोत्साहित किया जाएगा। इस दौरान बालीनाथ फाउंडेशन अध्यक्ष धारासिंह बैरवा, बाबूलाल वेनीवाल, जीतमल, मोहन, अशोक, मोनू, कमलेश आदि लोग उपस्थित थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया