Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी गांधी नगर गुजरात में सृजन अमृत सम्मान से हुए सम्मानित

अखिल भारतीय सर्वभाषा संस्कृति समन्वय समिति साहित्य, कला, संस्कृति और देश की समस्त भाषाओं के उन्नयन को समर्पित अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित एक गैर सरकारी तथा देश की अग्रणी संस्था है। आजादी के अमृतवर्ष पर संस्था का तीन दिवसीय सत्रहवां राष्ट्रीय अधिवेशन “गुजरात साहित्य महोत्सव” गुजरात की राजधानी गांधी नगर में 28, 29 एवं 30 दिसंबर को संपन्न हुआ। अधिवेशन के मुख्य अतिथि डॉ. हरि सिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय, सागर के कुलाधिपति प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. बलवंत शांतिलाल जानी, विशिष्ट अतिथि सुविख्यात तबला वादक और बिहार दूरदर्शन केन्द्र पटना के निदेशक डॉ. राजकुमार नाहर तथा अध्यक्ष लब्ध प्रतिष्ठित साहित्यकार पंडित सुरेश नीरव ने इस अवसर पर शिक्षाविद, समाजसेवी, पर्यावरणविद तथा साहित्यकार डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी को “सृजन अमृत सम्मान” से सम्मानित किया। इस अधिवेशन में देशभर के साहित्यकार, संगीतकार और सृजनकर्मियों ने भाग लिया।

 

 

संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेश नीरव के अनुसार आजादी के अमृतवर्ष पर प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय अभियान “स्वच्छ भारत: स्वस्थ भारत” को केंद्र में रखकर तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न हुआ। जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से अनेक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

 

 

 

Sawai Madhopur Dr. Madhu Mukul Chaturvedi honored with Srijan Amrit Samman in Gandhi Nagar Gujarat

 

 

 

समारोह में सवाई माधोपुर राजस्थान से लब्ध-प्रतिष्ठ शिक्षाविद, समाजसेवी डॉक्टर मधु मुकुल चतुर्वेदी, समाज सेवी डॉक्टर इंद्रा चतुर्वेदी, लब्धप्रतिष्ठित साहित्यकार जयप्रकाश पांडेय, शिक्षा निदेशक भारत सरकार,नई दिल्ली, सुप्रसिद्ध संगीतकार डॉक्टर राजकुमार नाहर, निदेशक दूरदर्शन केन्द्र पटना, सुप्रसिद्ध तबला वादक समर्थ नाहर,बिहार, मुंबई महाराष्ट्र से सुप्रसिद्ध गायक और संगीतकार दंपति डॉक्टर ज्योत्सना राजोरिया, शिव राजोरिया, मशहूर शायरा और भजन गायिका डॉक्टर ऋचा सिन्हा, कर्नाटक बैंगलुरू से लब्धप्रतिष्ठ गीतकार ज्ञानचंद मर्मज्ञ, सुपरिचित हिंदी सेवी शरद ज्ञानचंद, तेलंगाना हैदराबाद से प्रतिष्ठित हिंदी सेवी और लोकप्रिय कवि प्रदीप भट्ट, देहरादून उत्तराखंड से प्रतिष्ठित कवि सुभाष सैनी, हरियाणा गुरु ग्राम से लोकप्रिय कवि राजेन्द्र राज निगम, प्रतिष्ठित कवयित्री इंदु राज निगम, वैज्ञानिक चेतना के कवि यशपाल सिंह “यश”, प्रताप गढ़ उत्तर प्रदेश से लब्धप्रतिष्ठ शिक्षाविद और कवि डॉक्टर एल.बी.तिवारी अक़्स, ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश से अंतरराष्ट्रीय चिंतक, पत्रकार पंडित सुरेश नीरव, लोकप्रिय कवयित्री मधु मिश्रा, बिहार पटना से कविवर ऋषि सिन्हा, मध्यप्रदेश इंदौर से कवि एवं ज्योतिषविद् आलोक रंजन” इंदौरवी”, नागदा , मध्यप्रदेश से प्रतिष्ठित कवि दिनेश दवे, शाजापुर मध्यप्रदेश से हास्य कवि राजेन्द्र विश्वकर्मा और भारत की राजधानी दिल्ली से लोकप्रिय कवि एवं शिक्षाविद् ब्रह्मदेव शर्मा, कवि एवं विज्ञान लेखक राजेश लखेरया, लोकप्रिय कवयित्री और गायिका उमंग सरीन, शिक्षाविद् और हिंदी, अंग्रेजी,बांग्ला भाषा की प्रतिष्ठित कवयित्री रंजना मजूमदार, उदयपुर राजस्थान से शिक्षाविद प्रमिला शरद व्यास, अहमदाबाद गुजरात से शिक्षाविद आभा मेहता “उर्मिल” और शिक्षाविद् प्रभा सारस्वत सहित अनेक प्रतिष्ठित सृजनकर्मी इस अधिवेशन में सम्मिलित हुए।

 

 

 

अधिवेशन के पहले सत्र में पर्यावरण और ग्लोबल वार्मिंग के ज्वलंत संदर्भ पर आलेख वाचन, पुस्तक लोकार्पण और संस्था के प्रतिष्ठित अलंकरण “सृजन अमृत सम्मान” से रचनाकारों को सम्मानित किया गया। अधिवेशन के दूसरे सत्र में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया तथा तीसरे दिन शैक्षिक पर्यटन कार्यक्रम के साथ अधिवेशन संपन्न घोषित किया गया। उल्लेखनीय है कि संपूर्ण अधिवेशन का लाइव प्रसारण भी किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !