रैगर समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 19 मई को रिवाली गांव में आयोजित होगा। जिला महासभा मीडिया प्रभारी राजेंद्र प्रसाद बाटोदा ने जानकारी देते हुए बताया कि रैगर समाज का 21 जोड़े का नि:शुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन रिवाली गांव में 19 मई को आयोजित किया जाएगा।

सामाजिक कार्यकर्ता व पदाधिकारी द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारी जोरों पर है। पदाधिकारी व सामाजिक कार्यकर्ता गांव-गांव शहर जाकर दानदाताओं से संपर्क कर रहे हैं। दानदाता भी विवाह सम्मेलन के लिए बढ़- चढ़ कर सहयोग कर रहे हैं। बामनवास उपखंड में यह पहला नि:शुल्क विवाह सम्मेलन है और इस सम्मेलन को सफल बनाने के लिए समाज के सभी लोग तन मन धन से जुटे हुए हैं। विवाह सम्मेलन में पंजीकरण के लिए 96640 26637 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया