Sunday , 7 June 2026
Breaking News

अटल भूजल योजना में वाटर सिक्योरिटी प्लान 15 अगस्त तक तैयार करेंः कलेक्टर

अटल भूजल योजना क्रियांविति समिति की बैठक जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आज गुरूवार को हुई। बैठक में कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने भूजल की उपलब्धता के अनुसार वाटर सिक्योरिटी प्लान को 15 अगस्त तक आवश्यक रूप से तैयार करने के निर्देश भूजल वैज्ञानिक को दिए। बैठक में भूजल वैज्ञानिक ने बताया कि जिले की चौथ का बरवाड़ा पंचायत समिति के भगवतगढ़, ईसरदा, कुस्तला, पांचोलास, रजवाना, रवांजना चौड़, टापुर, शिवाड, बलरिया, भेडोला, खंडार ब्लॉक की दौलतपुरा, गोठडा, गंडावर, मेईकलां, छाण, बरनावदा, खंडार, बालेर, चितारा, लहसोडा और सवाई माधोपुर ब्लॉक की जीनापुर, सूरवाल, छारोदा, कुंडेरा, रावल, ओलवाडा, भदलाव, श्यामपुरा, भूरी पहाडी एवं बाडोलास ग्राम पंचायत को लिया गया है।

Prepare water security plan in Atal Bhujal Yojana by August 15- Collector

इन पंचायतों में वाटर रिसोर्सेज, वाटर ऑडिट एवं वाटर सिक्योरिटी प्लान बनाया जाएगा। कलेक्टर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्लान निर्माण एवं क्रियांवित करने में समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। इस मौके पर कृषि उपनिदेशक राधेश्याम मीणा, सहायक निदेशक उद्यान चंद्रप्रकाश बडाया, अधीक्षण अभियंता जेवीवीएनएल रामखिलाडी मीना और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी के एसई सीताराम मीना सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !