Saturday , 7 March 2026
Breaking News

जम्मू-कश्मीर के रियासी में चरमपंथी ह*मले में 9 लोगों की मौ*त पर राष्ट्रपति ने जताया शोक

जम्मू कश्मीर:- जम्मू-कश्मीर के रियासी में श्रद्धालुओं को ले जा रही बस पर रविवार को चरमपंथी ह*मला हुआ। ह*मले में 9 लोग मा*रे गए, जबकि 33 लोग घायल हैं। रियासी जम्मू क्षेत्र में पड़ता है। इस हमले पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दुख कि इस घड़ी में देश पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा है।

 

 

 

उन्होंने एक्स पर लिखा है कि, “जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर हुए आतंकवादी हमले से मैं व्यथित हूं। यह कायरतापूर्ण कृत्य मानवता के खिलाफ अपराध है और इसकी कड़े शब्दों में निंदा की जानी चाहिए। देश पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।”

President Druapadi Murmu expressed grief in Jammu and Kashmir incident

इससे पहले बीजेपी नेता और कैबिनेट मंत्री अमित शाह ने कहा कि दोषियों को बख़्शा नहीं जाएगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसे ‘कायरतापूर्ण आतंकी ह*मला’ बताया है। पुलिस के अनुसार चरमपंथी घात लगाए बैठे हुए थे और उन्होंने उस बस पर फा*यर किया, जो शिवखोरी से निकली थी और कटरा जा रही थी।

रियासी की एसएसपी मोहिता शर्मा के अनुसार, “ह*मले की वजह से ड्राइवर का बैलेंस बिगड़ा और बस खाई में चली गई। रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा किया जा चुका है। हमले में नौ लोगों की मौ*त हुई है। 33 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।” शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि बस में उत्तर प्रदेश के रहने वाले लोग सवार थे।

यह भी पढ़ें:- “जम्मू कश्मीर में बस पर हुए चरमपंथी ह*मले में 9 की मौ*त, अमित शाह बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा”

#News #JammuKashmir “जम्मू कश्मीर में बस पर हुए चरमपंथी ह*मले में 9 की मौ*त, अमित शाह बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा”

जम्मू कश्मीर में बस पर हुए चरमपंथी ह*मले में 9 की मौ*त, अमित शाह बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

 

 

Gramin Mahila Vidyapeeth Mainpura Sawai Madhopur.jpg

 

 

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर
माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी
कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक
संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु
अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,
कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

साक्षात्कार दिनांक -12.06.2024

आवेदन की अंतिम तिथि – 10.06.2024

मो. 946146 2222, 98876 41704

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !