Thursday , 22 October 2026
Breaking News

जनसहभागिता से करें पौधारोपण अभियान का सफल क्रियान्वयन – जिला कलक्टर

समस्त विभागों के अधिकारियों को दिए व्यापक स्तर पर पौधारोपण अभियान के क्रियान्वयन के निर्देश

सवाई माधोपुर:- जिले में बेहतर वातावरण,पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली में वृद्धि की दृष्टि से आगामी वर्षा ऋतु में पौधारोपण अभियान को लेकर जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कलक्टर ने बताया कि पौधारोपण हेतु करीब 12 लाख पौधों की व्यवस्था वन विभाग, कृषि एवं उद्यानिकी विभाग, मनरेगा द्वारा लगायी गयी नर्सरी, पंचायती राज संस्थाओं, स्वयं सेवी संस्थाओं एवं दान-दाताओं के माध्यम से की जाएगी।

 

 

पौधरोपण के बाद उसका 5 वर्ष तक रख-रखाव, पानी पिलाने एवं सुरक्षा की जिम्मेदारी संबंधित संस्थान की ही होगी। जिला कलक्टर ने बैठक में उपस्थित सभी विभागाध्यक्षों को पौधारोपण अभियान को लेकर निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभाग निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार समयबद्ध तैयारियां रखें एवं अधिकाधिक जनसहभागिता से अभियान का सफल क्रियान्वयन करें। पौधरोपण के साथ प्रत्येक अधिकारी, कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी सुनिश्चित करें और पौधे के सर्वाइवल के लिए उचित देखभाल भी करें।

 

 

Successful implementation of tree planting campaign with public participation in sawai madhopur - District Collector

 

 

 

पौधे को नियमित पानी व खाद आदि की व्यवस्था की जाए। उन्होंने विद्यालय परिसर, खेल मैदान,जलस्त्रोतों, तालाबों एवं अमृत सरोवर की पालों, नहरों व मुख्य सड़कों के किनारे, गोशालाओं के समीप, श्मशान घाट, कब्रिस्तान, चारागाह, सिवायचक तथा ग्राम पंचायत एवं राजस्व विभाग द्वारा उपलब्ध करवाई गई समस्त भूमियों पर अधिक से अधिक पौधारोपण करवाने हेतु सभी विभागाध्यक्षों को समन्वय स्थापित कर कार्य करने की निर्देश दिए है।

 

 

 

 

उन्होंने सभी राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों द्वारा उनके नाम से प्रति विद्यार्थी एक पौधा लगवाने एवं घर आंगन में परिवारजनों की सदस्य संख्या के बराबर पौधे लगाने हेतु प्रेरित करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद द्वारा ग्रीन सवाई माधोपुर बनाने एवं आमजन को शुद्ध वातावरण उपलब्ध कराने हेतु नगरीय क्षेत्र में वृक्षारोपण किया जाएगा। उन्होंने नगर परिषद सवाई माधोपुर में सभी चौराहों ,सड़क के किनारे, पार्कों, राजकीय कार्यालयों, विद्यालयों आदि में छायादार वृक्ष लगाने हेतु कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश नगर परिषद एक्सईएन पंकज मीणा को दिए है।

 

 

फलदार एवं छायादार पौधों का किया चयन पौधारोपण:-

अभियान के लिए फलदार एवं छायादार वृक्षों का चयन किया गया है। इनमें नींबू, आंवला, बील, जामुन, अमरूद,आम,सीताफल, इमली, शहतूत, संतरा जैसे फलदार एवं नीम, मीठा नीम, पीपल, बरगद, शीशम, देशी बबूल, गुलमोहर, करंज, सहजन जैसे छायादार वृक्ष शामिल हैं।

 

 

पौधारोपण को बनाएं जन अभियान:-

जिला कलक्टर ने कहा कि पौधारोपण को जिले में जन-जन का अभियान बनायें, एक व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण कार्यक्रम के लिए भामाशाहों का सहयोग भी लिया जाएगा। उन्होंने इस पहल को सफल बनाने के लिए भामाशाहों से आगे आकर सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि आगामी वर्षा के मौसम में हम सभी पर्यावरण को संतुलित बनाने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर उनके संरक्षण करने का संकल्प भी ले।

बैठक में जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरिराम मीणा, उपखंड अधिकारी अनिल चौधरी, सीएमएचओं धर्मसिंह मीणा, वन विभाग रेंजर दीपक कुमार शर्मा, एपीआरओ सुरेंद्र मीणा सहित अन्य सभी संबंधित विभागीय अधिकारी ‌उपस्थित रहे।

 

Gramin Mahila Vidyapeeth Mainpura Sawai Madhopur.jpg

 

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर
माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी
कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक
संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु
अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,
कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

साक्षात्कार दिनांक -12.06.2024

आवेदन की अंतिम तिथि – 10.06.2024

मो. 946146 2222, 98876 41704

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !