Saturday , 5 September 2026
Breaking News

मानव की सेवा ही सबसे बडा पुण्य – वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा

जयपुर:- वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने रविवार को अलवर स्थित महावर धर्मशाला में रोटरी क्लब जयपुर मेजेस्टी के साथ आयोजित निःशुल्क एलएन-4 प्रोस्टेथिक हैण्ड (कृत्रिम हाथ) वितरण शिविर में शिरकत की। मंत्री संजय शर्मा ने रोटरी क्लब द्वारा मानव सेवा के लिए आयोजित किए गए कृत्रिम हाथ वितरण कैम्प के लिए सभी सदस्यों आभार व्यक्त किया है।

 

 

 

उन्होंने कहा कि जरूरतमंद व्यक्ति की सेवा ही सबसे बडा पुण्य है। इस कार्य में सामाजिक संस्थाएं बढ़-चढ़कर मानव सेवा का धर्म निभा रही है। उन्होंने कहा कि कृत्रिम हाथ वितरण के लिए लगाया गया।  यह शिविर जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन प्रदान करने में सहायक होगा। कृत्रिम हाथ लगने पर दैनिक कार्यों को किए जाने में सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब द्वारा समय-समय पर आगे आकर मानव सेवा के कार्य किए जाते रहे हैं।

 

 

Service to humans is the greatest virtue - Forest and Environment Minister Sanjay Sharma

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जरूरतमंद व्यक्तियों के कल्याण हेतु विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की गई है, जिनका बिना भेदभाव के लाभ प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आमजन जागरूक रहकर इन योजनाओं का लाभ उठावे। रोटरी क्लब के अध्यक्ष एम.एल गुप्ता ने बताया कि शिविर में कोहनी से चार इंच के आगे जिन व्यक्ति के हाथ नहीं है या किसी कारण से हाथ कट गया है उन व्यक्तियों को निःशुल्क हाथ लगाया गया, जिससे व्यक्ति रोजमर्रा के कार्य आसानी से कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि यह कृत्रिम हाथ एलएन-4 फाउंडेशन अमेरिका के द्वारा उपलब्ध कराये गए है। उन्होंने बताया कि शिविर में 60 से अधिक व्यक्तियों को कृत्रिम हाथ लगाए गए। इस दौरान गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

 

 

Gramin Mahila Vidyapeeth Mainpura Sawai Madhopur.jpg

 

 

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर
माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी
कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक
संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु
अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,
कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

साक्षात्कार दिनांक -12.06.2024

आवेदन की अंतिम तिथि – 10.06.2024

मो. 946146 2222, 98876 41704

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

BJPs new team announced Major responsibilities for Vasundhara Raje and Satish Poonia Vikalp Times

BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !