भाजपा वरिष्ठ नेता डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी ने 9 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के श्रेष्ठ मार्गदर्शन में केन्द्र सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे विशेष “महा जनसंपर्क अभियान” के अन्तर्गत संपर्क से समर्थन के तहत शहरवासियों से उनकी समस्याओं के बारे में चर्चा की। इस अवसर पर डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी ने उन्हें केंद्र सरकार द्वारा विगत 9 वर्षों में किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी।

इस अवसर पर बोलते हुए डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी ने कहा कि प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। प्रदेश में भ्रष्टाचार और अपराध अपने चरम पर है। महिलाएं असुरक्षित है। किसानों और युवाओं के साथ धोखा हुआ है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जाता है। आगामी विधानसभा चुनाव में ऐसी नाकारा सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकना है। इस अवसर पर सत्येंद्र शर्मा, दिनेश शर्मा, महेश शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, जगदीश शर्मा, महेश सोनी, पार्षद मंजीत छाबड़ा, दिनेश जैमनी, तारा चंद, दिनेश गर्ग, महेश सेन, गोपाल खंडेलवाल, कैलाश शर्मा तथा रामू काका आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया