Sunday , 6 September 2026
Breaking News

प्रोफेसर नईम फलाही भोपाल में राष्ट्रीय पुरस्कार से हुए सम्मानित

कोटा: भोपाल के रविन्द्र भवन में एसोसिएशन ऑफ मुस्लिम प्रोफेशनल्स – एएमपी द्वारा आयोजित 8वें नेशनल अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन एजुकेशन 2024 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजस्थान से पूर्व विभागाध्यक्ष उर्दू, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटा एवं पूर्व संयुक्त सचिव, उच्च शिक्षा विभाग, राजस्थान सरकार को शिक्षा के क्षेत्र में दिए जा रहे उत्कृष्ट व अद्वतीय योगदान एवं सेवाओं हेतु प्रोफेसर डॉ. नईम फलाही को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित कर उन्हें स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र भेंट किए गए।

 

 

Professor Naeem Falahi kota honored with National Award in Bhopal

 

 

एसोसिएशन ऑफ मुस्लिम प्रोफेशनल्स – एएमपी राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर सामाजिक सरोकार के विभिन्न कार्य करने वाली संस्था है और भारत के अलावा अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और गल्फ देशों सहित अन्य कई देशों में 2017 से सेवा कार्य कर रही है। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 150 शिक्षकों को सम्मानित किया गया तथा विभिन्न श्रेणियों में 78 ज्यूरी एवं 50 माय फेवरेट टीचर अवार्ड दिए गए।

 

 

 

 

समारोह में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, भोपाल शहर काजी सैयद मुश्ताक अहमद नदवी, विधायक आरिफ मसूद, विधायक आतिफ अकील, राजस्थान विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर फुरकान कमर, प्रख्यात शिक्षाविद डॉ. उषा खरे सहित देश – विदेश के शिक्षाविद एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Children reached school in the rain; the order to close the school came later Sawai Madhopur Vikalp Times

बारिश में स्कूल पहुंच गए बच्चे, बाद में आया छुट्टी का आदेश! प्रशासन के फैसले पर उठे सवाल

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में लगातार हो रही बारिश (Heavy Rain) के बीच शनिवार …

Sawai Madhopur Municipal Council Elections Candidate Symbol 4 Sept 26

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव : किसे मिला सेब? किसे गुब्बारा? चप्पल पर क्यों हुआ बवाल!

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिस की …

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Bringing glory to Sawai Madhopur Dinesh Kumar Gupta to receive National Education Award Vikalp Times

41 करोड़ के शिक्षा नवाचार की गूंज दिल्ली तक, दिनेश कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur के शिक्षा प्रशासन (Education Department Rajasthan) के लिए यह गौरव का …

Working journalists in Rajasthan to launch their own digital channel IFWJ Vikalp Times

पत्रकारिता की साख पर मंथन, राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकार शुरू करेंगे अपना डिजिटल चैनल

जयपुर: पत्रकारिता (Journalism) के बदलते स्वरूप, सत्ता और प्रभावशाली तंत्र के दबाव, कॉरपोरेट नियंत्रण तथा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !