रणथंभौर होंडा सवाई माधोपुर के सफलतम 4 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें फेस्टिवल माह के सभी ग्राहकों को आमंत्रित कर एक लकी ड्रा निकाला गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनिंदर सिंह एरिया सेल्स मैनेजर, विशिष्ट अतिथि भरत लाल मथुरिया जिला अध्यक्ष भाजपा एवं हरिप्रसाद शर्मा क्षेत्रीय मंत्री भारत विकास परिषद रहे।

इस अवसर पर प्रथम पुरस्कार एलईडी टीवी की विजेता निर्मला मीणा, द्वितीय पुरस्कार रेफ्रिजरेटर के विजेता मुकेश मीणा निवासी बिलोपा एवं तृतीय पुरस्कार वाशिंग मशीन के विजेता परसराम महावर रहे। रणथंभौर होंडा के निदेशक दीनदयाल अग्रवाल एवं बनवारी लाल ने कहा कि इन 4 वर्षों में ग्राहकों ने हमें जो सहयोग एवं भरोसा प्रदान किया है, हम उसी के सहारे इस पायदान पर पहुंचे हैं एवं ग्राहकों का विश्वास हमेशा कायम रहेगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया