भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो क्षेत्रीय कार्यालय सवाई माधोपुर की ओर से आज सोमवार को लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 137 जयंती के अवसर पर कुंडेरा के निजी विद्यालय प्रेरणा पब्लिक माध्यमिक स्कूल में राष्ट्रीय एकता दौड़ और संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों और आमजन को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई तथा छात्र-छात्राओं के बीच भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। ब्यूरो के नेमीचंद मीणा ने बताया कि राष्ट्रीय एकता दिवस के अंतर्गत विद्यार्थियों की रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य गोकलेद्र शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

ब्यूरो की ओर से आयोजित संगोष्ठी में लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जीवनी व्यक्तित्व एवं स्वतंत्रता संग्राम में वल्लभभाई पटेल के योगदान पर प्रकाश डालते हुए एकीकरण सहित नए भारत के गठन में उनके योगदान को याद किया गया। राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में स्कूली विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
प्रतियोगिता में क्रमश राम सिंह जाट, आदित्य शर्मा, नेहा शर्मा व अक्षय जांगिड़ विजेता रहे। विजेताओं को ब्यूरो की ओर से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालय के छात्र-छात्राएं अध्यापक व आमजन में भी लोह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल के बताए गए आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया