Saturday , 5 September 2026
Breaking News

एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत कार्यक्रम हुआ आयोजित

शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय पी जी महाविद्यालय सवाई माधोपुर में आज राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्त्वावधान में “एक भारत श्रेष्ठ भारत” के तहत फरवरी माह के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

Program organized under Ek Bharat Shrestha Bharat
महावि़द्यालय में “एक भारत श्रेष्ठ भारत” क्लब के समन्वयक एवं सचिव प्रो. प्रेम सोनवाल ने बताया कि आज क्लब की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इसके बाद साझेदार राज्य असम के कार्यक्रम आयोजित किये गये, जिसमें स्वयं सेवकों ने असमिया भाषा में जल संरक्षण की शपथ ली, महाविद्यालय के नोटिस बोर्ड पर असम राज्य के पर्यटन स्थल काजीरंगा नेशनल पार्क के बारे में जारकारी चस्पा की गई। इसके पश्चात स्वयं सेवकों को एक असमिया फिल्म दिखाई गई और असमीय भाषा को सीखने के लिये स्वयं सेवकों को प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर असम राज्य के रीतिरिवाज एवं त्यौहारों को जानने हेतु एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुये जिला संयोजक राष्ट्रीय सेवा योजना डाॅ. हरिचरण मीना ने बताया की “एक भारत श्रेष्ठ भारत” कार्यक्रम के अन्तर्गत स्वयं सेवकों को भारत के एक दूसरे राज्य की संस्कृति, कला, खान-पान, रीतिरिवाज एवं पर्यटन स्थल की जानकारी मिलती हैं। जिनमें विविधता में एकता प्रकट होती है। इसके पश्चात चल रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत स्वयं सेवकों ने बिना हेल्मेट दुपहिया वाहन चलाने वाले एवं बिना सीट बेल्ट के कार चलाने वाले वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर यातायात नियमों के अनुसार वाहन चलाने का आग्रह किया। इस कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी प्रो. मीठलाल मीना, प्रो. मोहम्मद शाहीद जैदी, प्रो. शकील अहमद एवं कई स्वयं सेवकों ने भाग लिया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !