Saturday , 7 March 2026
Breaking News

संविधान दिवस पर कार्यक्रम हुए आयोजित

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो सवाई माधोपुर द्वारा जिले की ओलवाड़ा ग्राम पंचायत के ग्राम हिगोणी में संविधान दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में ग्रामीण महिला एवं पुरूषों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय लोक सम्पर्क ब्यूरो के नेमीचन्द मीना ने बताया कि 26 नवम्बर, 1949 को संविधान देश में लागू हुआ था तब से 26 नवम्बर को हर वर्ष संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। मीना द्वारा संविधान की विशेषताओं पर चर्चा करते हुए बताया कि भारतीय संविधान की एक महत्वपूर्ण विशेषता यह भी है कि इस संविधान को भारत की जनता ने बनाया है और इसमें अंतिम शक्ति देश की जनता को प्रदान की गई है। संविधान में दिये गये मूल अधिकारों का उपयोग प्रत्येक भारत का नागरिक कर सकता है। साथ ही भारतीय संविधान के महत्व उद्देश्य एवं मूल अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही कोरोना वायरस से बचाव हेतु सावधानी बरतने की भी अपील की गई।

Programs organized on constitution day
ब्यूरो द्वारा आयोजित कार्यक्रमों के दौरान संविधान दिवस, राष्ट्रीय एकता पर “महात्मा 150 की स्मृतियां” एवं कोविड-19 पर “खतरा अभी टला नही जंग अभी जारी है” चित्र प्रदर्शनी के माध्यम कोरोना वायरस से सावधानी बरतने पर विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम उपस्थित जन समूह को भारत एवं संविधान के प्रति श्रद्धावान एवं सत्यनिष्ठा बनाए रखने व कोविड-19 के बारे में सर्तक रहने की शपथ भी दिलवायी गई। कार्यक्रम के अन्त में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीण महिला एवं पुरूषों ने बढ़ -चढ़कर हिस्सा लेते हुए प्रश्नों का जवाब दिया प्रतियोगिता में विजेता रहे प्रतिभागियों को ब्यूरो की ओर से पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !