Saturday , 7 March 2026
Breaking News

बीस सूत्री कार्यक्रम की प्रगति समीक्षा बैठक हुई आयोजित

बीस सूत्री कार्यक्रम की प्रगति समीक्षा बैठक जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि कार्यक्रम के तहत आवंटित लक्ष्यों के विरूद्व शत-प्रतिशत उपलब्धि अर्जित करने के लिए सभी विभागीय अधिकारी तत्परता से कार्य करें और सभी पात्रों को लाभांवित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने जिन विभागों की प्रगति लक्ष्य के अनुरूप नहीं थी, उन्हें अधिक मेहनत के साथ लक्ष्य प्राप्ति में जुटने के निर्देश दिए।

Progress review meeting of 20 point program in Sawai Madhopur

गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बीस सूत्री कार्यक्रम के आयोजन, क्रियान्वयन एवं समन्वय समिति की द्वितीय स्तरीय बैठक में जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने बिंदुवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कहा कि कागज में योजना का लाभ देना बताया तथा भौतिक सत्यापन में मौके पर लाभ दिया हुआ नहीं मिला तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बीस सूत्री कार्यक्रम के रैंक निर्धारण के 12 बिन्दुओं में से 3 बिंदुओं में ए श्रेणी मिलने पर अधिकारियों की सराहना की तथा आगे भी इसी प्रकार प्रगति लाने के निर्देश दिए। वहीं आठ बिन्दुओं में सी एवं एक में बी रैंक मिलने पर संबंधित बिन्दुओं के प्रभारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए रैंक बढ़ाने के लिए प्रयास के निर्देश दिए। रैंकिंग में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में सी रेंक मिलने पर संबंधित अधिशासी अभियंता एवं सहायक अभियंता को वार्षिक लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार राजीविका के जिला परियोजना समन्वयक को केम्प लगाकर स्वयं सहायता समूहों का गठन एवं बैंक खाते संबंधी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क एवं शुद्ध पेयजल के लिए मिशन मोड में कार्य करने के निर्देश दिए तथा बकाया कार्यों की गति बढ़ाकर इस माह के अंत तक लक्ष्य प्राप्ति की ओर बढ़ने के निर्देश दिए।
कृषि पंपसेट के ऊर्जाकरण के संबंध में बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता केम्पों के माध्यम से की जा रही कार्रवाई को सतत रखते हुए उर्जाकरण के लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को टीकाकरण व संस्थागत प्रसव के लक्ष्य पूरे करने पर जोर दिया। इसी प्रकार शु़द्ध पेयजल के लिए लगाए गए आरओ प्लांट एवं अन्य योजनाओं के कार्यों की समीक्षा की।
इसी प्रकार प्रधानमंत्री आवास योजना में कार्य पूरे नहीं करवाने तथा लापरवाही बरतने वाले ग्राम विकास अधिकारी एवं विकास अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते हुए बकाया कार्य पूरा करवाने के निर्देश दिए।
बैठक में मनरेगा के तहत रोजगार सृजन, जॉब कार्ड जारी करने, मानव दिवस सृजित करने, न्यूनतम मजदूरी, खाद्य सुरक्षा, ग्रामीण आवास, पेयजल, टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, सामाजिक सुरक्षा, वृद्धों का कल्याण, अनुसूचित जाति-जनजाति परिवारों को सहायता, कृषि कनेक्शन, भू-खण्ड आवंटन, छात्रवृत्ति सहित अन्य बिन्दुओं पर समीक्षा करते हुए समय पर लोगों को लाभान्वित करवाने की बात कही। बैठक में फ्लेगशिप योजनाओं की प्रगति समीक्षा करते हुए कलेक्टर संबंधित अधिकारियों को आमजन को योजनाओं से लाभांवित करने तथा लक्ष्यों के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आरएस चौहान, मुख्य आयोजना अधिकारी
बी.एल. बैरवा ने सभी सूत्रों में अब तक अर्जित उपलब्धियों के बारे में अवगत कराया। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !