Saturday , 7 March 2026
Breaking News

प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित

जिला प्रभारी मंत्री परसादीलाल मीणा ने आत्मा परियोजना के तहत जिले के 2 प्रगतिशील किसानों को आज शुक्रवार को सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया तथा उनका आव्हान किया कि वे अधिक से अधिक किसानों को उन्नत कृषि से जोड़े।

Progressive farmers honored in Sawai Madhopur

आत्मा परियोजना में प्रत्येक ब्लाॅंक के 2 व जिला स्तर पर 2 किसानों को उन्न्त खेती के लिये पुरूस्कृत किया जाता है। प्रभारी मंत्री ने जिला स्तर पर चयनित किसान बृजलाल मीणा पिलोदा को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। करमोदा निवासी रामप्रसाद का भी जिला स्तर पर चयन किया गया है। इनके बैंक खातों में पुरूस्कार राषि 25-25 हजार रूपये जमा करवाई जा चुकी है। रामप्रसाद ने अमरूद और आंवला तथा बृजलाल में ड्रिप सिंचाई में नवाचार कर कम पानी में अधिक उपज प्राप्त कर जिले के किसानों को नई राह दिखाई है। इस अवसर पर जिला प्रभारी सचिव और सम्भागीय आयुक्त पी.सी. बेरवाल, जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन, नगर परिषद सभापति विमलचन्द महावर, एडीएम डाॅ. सूरज सिंह नेगी, जिला परिषद सीईओ आर.एस. चौहान, शिवचरण बैरवा, आत्मा परियोजना निदेशक अमरसिंह भी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !