जिले के समस्त प्रगतिशील पशु पालकों से पशुपालक सम्मान समारोह हेतु 31 जुलाई 2021 तक आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। पशुपालन विभाग द्वारा प्रगतिशील पशुपालकों का पुरस्कार देकर सम्मान किया जाएगा। प्रगतिशील पशुपालक प्रत्येक पंचायत समिति, जिला स्तर एवं राज्य स्तर पर सम्मानित होंगे। राज्य स्तरीय पर 50 हजार रूपए, जिला स्तर पर 25 हजार रूपए एवं पंचायत समिति स्तर पर 10 हजार रूपए पुरस्कार के रूप में मिलेंगे। पशु चिकित्सक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. चन्द्र प्रकाश मीना ने बताया कि समस्त जिले से सर्व समाज के सभी किसान पशुपालक सम्मान समारोह में भाग ले सकते हैं।

समस्त प्रगतिशील पशुपालक 31 जुलाई 2021 तक नजदीकी पशु चिकित्सालय से अथवा विभागीय वेबसाईट से आवेदन पत्र प्राप्त कर वांछित सूचना भरकर कार्यालय संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग सवाई माधोपुर में आवेदन जमा करवा सकते है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया