प्रगतिशील महिला फेडरेशन सवाई माधोपुर शाखा की बैठक आज रविवार को हाउसिंग बोर्ड के वार्ड नंबर 21 में संपन्न हुई। बैठक का संचालन महिला फेडरेशन की महासचिव शबनम ने किया। बैठक में महिलाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों कॉलोनी की समस्याओं पर चर्चा की। महिलाओं ने बताया कि वार्ड नंबर 21 में पानी की भारी समस्या है और महिलाओं को रोजगार नहीं है।

गरीब परिवार का नाम खाद्य सुरक्षा में नहीं है और ना मजदूर वर्ग के परिवारों की श्रमिक डायरी में बनी हुई है। सरकारी योजनाओं का कोई लाभ वार्डवासियों को नहीं मिल रहा है। ऐसे में महिला फेडरेशन की शबनम ने कहा कि इस कॉलोनी में सबसे महत्वपूर्ण समस्या पानी की है। जिसे जिला प्रशासन तुरंत प्रभाव से हल करें। सभी महिलाओं को महिला फेडरेशन से जोडा गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया