Sunday , 8 March 2026
Breaking News

पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने तीन व्यक्तियों को सायबर ठगी होने से बचाया

सायबर ठगों द्वारा ठगे तीन व्यक्तियों के कुल 5 लाख 36 हजार रूपए पीड़ितों के खातों में वापिस दिलवाएं

 

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन व्यक्तियों को सायबर ठगी होने से बचाया है। गंगापुर सिटी थाना क्षेत्र में विभिन्न तरीके से 3 जनों को सायबर ठगी का शिकार बनाया गया। परन्तु पुलिस की त्वरित कारवाई से उनके बैक अकांउट से विभिन्न वॉलेट में गए रूपए को फ्रीज कर वापस उनके बैक अकांउट मे लाने में सफलता प्राप्त की है। जिला पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर सुनील कुमार विश्नोई ने बताया कि गंगापुर सिटी थाना क्षेत्र में विभिन्न तरीके से तीन लोगों को सायबर ठगी का शिकार बनाया है।

 

 

लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर उनके बैक अकांउट से विभिन्न वॉलेट में गए रूपए को फ्रीज कर वापस उनके बैक अकांउट मे लाने में सफलता प्राप्त की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार खींची व मुनेष कुमार वृताधिकारी गंगापुर सिटी ने बताया कि गत दिनों सायबर ठगी की वारदातें हुई है। जिन्हे गगांपुर सिटी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर सायबर ठगों द्वारा ठगे तीन व्यक्तियों के कुल 5 लाख 36 हजार रूपये पीड़ितों के खातों में वापिस दिलवाएं।

 

घटना 1:- फरियादी नरेश कुमार अध्यापक निवासी कर्मचारी कॉलोनी गंगापुर सीटी के बैक अकाउंट से 2 लाख 56 हजार रूपए एनीडेस्क एपलीकेशन डाउनलोड करवा कर स्क्रीन शेयर कर सायबर ठगी से विभिन्न वॉलेट में ट्रासफर कर लिए थे। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई कर फरियादी के बैक अकाउंट से गये सम्पूर्ण पैसे उसके अकाउंट में वापिस आ गये।

 

prompt action by gangapur city thana police saved three persons from getting cyber fraud in sawai madhopur

 

घटना 2:- फरियादी हिम्मत सिंह निवासी प्रतापनगर, जयपुर हाल गंगापुर सीटी थाना गंगापुर सीटी कोतवाली पर आया कि उसके एक्सिस बैक अकांउट से 2 लाख 10 हजार निकल गये है। फरियादी के मोबाईल पर एक लिंक आया जिस पर क्लिक करते ही उसके अकांउट से कुल 2 लाख 10 हजार रूपए निकल गये। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से फरियादी के रूपए वापिस उसके अकाउंट में आ गये।

 

घटना 3:- इस्लामुद्दीन पुत्र जाहिद निवासी मिर्जापुर रोड़ गंगापुर सीटी बैक अकांउट से 70 हजार रूपये एटीएम कार्ड अवधि पार हो गया। इस हेतु कॉल किया तो उसने फरियादी से सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सायबर ठगी से गुगल पे वॉलेट, पेटीएम, एयरटेल मनी वॉलेट में ट्रांसफर करवा लिए। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से फरियादी के रूपए वापिस उसके अकाउंट में आ गए।

 

 

सायबर सेल के कर्मचारी अजीत मोगा सहायक उप निरीक्षक ने जिन अकाउंट में पैसे गये थे, उनके बैक अकांउट एवं वॉलेट का पता कर संबंधित से समन्वय कर पैसे रूकवाएं। मुनेष कुमार वृताधिकारी गंगापुर सिटी ने बताया कि किसी भी व्यक्ति के साथ सायबर ठगी होने पर तुरंत 155260 पर शिकायत दर्ज करवानी चाहिए ताकि एवं थाने पर सूचना अविलम्ब देनी चाहिए ताकि त्वरित कार्रवाई कर शिकायत कर्ता के बैंक अकाउंट से निकाले गये पैसों को रूकवाने की कार्रवाई की जा सकें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !