भरण पोषण नियम, 2010 के तहत वरिष्ठ नागरिकों से प्रस्ताव आमंत्रित

भरण-पोषण नियम, 2010 के तहत जिला समन्वय समिति में गैर सरकारी सदस्यों के मनोनयन हेतु पैनल गठित किये जाने है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक ने बताया कि मनोनयन के लिये गठित किये जाने वाले पैनल हेतु तीन विशेषज्ञ जो वृद्ध कल्याण के क्षेत्र में सक्रिय वरिष्ठ नागरिक हो एवं तीन विख्यात वरिष्ठ नागरिक हो, कुल 6 वरिष्ठ नागरिकों के प्रस्ताव 31 जनवरी 2022 तक कार्यालय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सवाई माधोपुर में आमंत्रित किये गये है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया