Sunday , 6 September 2026
Breaking News

रणथंभौर पर्यटन क्षेत्र के बाघों को शिफ्ट करने का विरोध, सौंपा ज्ञापन

सवाई माधोपुर जिले में स्थित रणथंभौर बाघ परियोजना से जुड़े विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं पर्यटन व्यवसाय से जुड़े संगठनों एवं लोगों ने उप वनसंरक्षक रणथंभौर बाघ परियोजना को ज्ञापन सौंपकर रणथंभौर क्षेत्र से बाघों के शिफ्ट करने का विरोध जताया है। ज्ञापन में गत दिनों रणथंभौर पर्यटन क्षेत्र के जोन – 5 इलाके से टी – 102 को रामगढ़ विषधारी शिफ्ट करने पर विरोध जताया गया है।

 

उन्होंने ज्ञापन में बताया कि अगर भविष्य में रणथंभौर से कोई भी टाइगर अन्यत्र शिफ्ट किया जाता है तो टूरिज्म एरिया से नहीं होना चाहिए क्योंकि स्थानीय लोगों की रोजी-रोटी पर्यटन से ही जुड़ी हुई है अगर पर्यटन क्षेत्र के बाद अन्यत्र शिफ्ट किए जाएंगे तो उससे सरकार की आमदनी व स्थानीय लोगों की रोजी-रोटी पर बुरा असर पड़ेगा। ज्ञापन में रणथंभौर से बाघ अन्यत्र टाइगर रिजर्व में शिफ्ट किए जाते हैं तो वह नॉन टूरिज्म एरिया से भेजने तथा एक लोकल कमेटी बनाकर स्थानीय लोगों की भागीदारी निश्चित करने की मांग की है।

 

Protest Against Shifting Of Tigers Of Ranthambore national park Tourism Area In Sawai Madhopur

 

जब भी कोई टाइगर शिफ्ट किया जाए तो कमेटी में जुड़े एनजीओ संस्था सदस्य पर्यटन से जुड़े ड्राइवर, गाइड, व्हीकल यूनियन पदाधिकारियों के सदस्यों से भी राय ली जावे। उन्होने ज्ञापन में चेतावनी दी कि यदि भविष्य में कोई भी बाघ टूरिज्म जोन का भेजा जाएगा तो मजबूरन स्थानीय पर्यटन से जुड़े लोगों, संस्थाओ व वन्यजीव प्रेमियों द्वारा मजबूरन आंदोलन किया जावेगा।

 

ज्ञापन देने वालों में रणथंभौर जंगल सफारी व्हीकल ओनर्स यूनियन, रणथंभौर ड्राइवर एसोसिएशन, रणथंभौर नेचर गाइड एसोसिएशन, पथिक लोक सेवा समिति, रणथंभौर बाघ संरक्षण एवं ग्रामीण विकास समिति, रणथंभौर होटल एसोसिएशन, रणथंभौर ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन, समस्त रणथंभौर बाघ संघर्ष समिति सवाई माधोपुर के सदस्य सहित अनेक लोग शामिल थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !