पॉपुलर फ्रन्ट ऑफ इण्डिया की सवाई माधोपुर इकाई की ओर आज शनिवार को कोविड-19 की गाईडलाईन के अनुसार सोशल डिस्टेंस की पालना करते हुए यूपी एवं दिल्ली पुलिस की एकतरफा कार्रवाही का हाथों में पोस्टर एवं तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया।

पॉपुलर फ्रन्ट के जिलाध्यक्ष असलम खान ने कहा कि दिल्ली नरसंहार के नाम पर गिरफ्तारियां राजनीति से प्रेरित है। सीएए, एनआरसी एवं एनपीआर का विरोध करने वाले सामाजिक कार्यकर्त्ताओं की धरपकड़ बन्द करें। लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल करना कोई जुर्म नहीं है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया