किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा जिला कमेटी सवाई माधोपुर की ओर से कलेक्ट्रेट के सामने नारेबाजी एवं प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के जरिए किसान सभा के लोगों ने बताया कि सरकार की गलत आर्थिक नीतियों की वजह से किसान परेशान हैं। पूंजीपति भ्रष्ट लोग सरकार के इशारे पर बैंकों में हजारों करोड़ का कर्जा लेकर विदेश भाग रहे हैं।
वहीं किसान को कृषि भूमि रखरखाव के लिए बैंक लोन देती हैं। अकाल, कम वर्षा, अधिक सर्दी से किसानों की फसलों को नुकसान होने पर किसान बैंक का कर्ज चुकाने में असमर्थ हो जाते हैं और फिर बैंक एवं सरकार के नुमाइन्दे पुलिस की दम पर किसानों की भूमि नीलाम कर देते हैं। इस वजह से किसान परेशान है।
इसी लिए उन्होंने किसानों के समस्याओं को हल करने के लिए मांग करते हुए कहा कि किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ किया जाए, स्वामी नाथन किसान आयोग की शिफारिश लागू की जाए, उपज का वाजिब दाम दिया जाए। इस मौके पर कालूराम मीणा, रईस अहमद अंसारी, कंचन महावर, शबनम बानो, जलीस खान, सहित कई लोग मौके पर मौजूद थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
