Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

आमजन के द्वार सुनवाई कर राहत प्रदान कर रहे कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल

मंत्री आपके द्वार कार्यक्रम के तहत कृषि, उद्यानिकी एवं ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीना ने मंगलवार को चामुण्डा माता मंदिर खिरनी, अग्रवाल धर्मशाला मलारना डूंगर एवं महात्मा गांधी सीनियर सैकण्डरी स्कूल मलारना चौड़ में जनसुनवाई कर आमजन को राहत प्रदान की। जनसुनवाई के दौरान कृषि, उद्यानिकी एवं ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि आमजन के द्वार पर जाकर उनकी सुनवाई कर राहत प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता है। मंत्री ने आमजन से प्राप्त परिवेदनाओं को सुनते हुए कहा कि हमारी सरकार अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को समाज की मुख्यधारा लाने के लिए कृतसंकल्प होकर कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को आमजन से प्राप्त प्रत्येक परिवेदना की जांच कर त्वरित समाधान कराने के निर्देश दिए साथ ही उन्होंने लम्बित प्रकरणों के कारणों की जांच कराने एवं लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों पर सख्त कार्रवाई कराने के निर्देश भी दिए।

 

 

जनसुनवाई के दौरान खिरनी नगर पालिका की वार्ड संख्या 9, 10, 21, 22 में पेयजल की समस्या, खिरनी में तेजाजी मंदिर के समीप आबादी क्षेत्र में अतिक्रमण हटवाकर रास्ता खुलवाने , खिरनी-बौंली वाया ममडोली रामदेव मंदिर चौराहा से 2.5 किमी लिंक रोड निर्माण, जालंधर ग्राम पंचायत में सीसी रोड निर्माण, श्मशान घाट के लिए रास्ता निकालने, गौशाला हेतु चारागाह भूमि आवंटित करने, पेयजल की समस्या के समाधान हेतु टंकी के निर्माण करवाने, खाद आपूर्ति हेतु इफको का रेक पॉइंट सवाई माधोपुर में शुरू करवाने, रामकिशन बैरवा की खातेदारी भूमि पर कब्जा दिलवाने, विकलांग जनों को स्कूटी वितरण करवाने संबंधित आदि समस्या से अवगत कराया। उन्होंने जनसुनवाई में आए सभी परिवादों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारीयों को दिए है। इसी के साथ उन्होंने खिरनी में बिजली की समस्या के निराकरण के लिए बोली में निर्माणाधीन 132 केवी जीएसएस को इसी माह के अंदर प्रारंभ करवाने एवं खिरनी में 11/ 33 केवी जीएसएस का प्रस्ताव आगामी 7 दिनों में भिजवाकर निर्माण कार्य प्रारंभ करवाने की निर्देश उपखंड अधिकारी मलारना डूंगर बद्रीनारायण को दिए। ग्राम सेवा सहकारी समिति खिरनी की चारदीवारी हेतु विधायक कोष से तीन लाख रुपये स्वीकृति करने की घोषणा की। खिरनी में हंसराज के मकान के पास पुरानी जोलन्दा रोड़ पर एवं बिचलासात की ढाणी मलारनाचौड़ में एक -एक हेडपम्प मंत्री कोटे से लगवाने की घोषणा की।

 

मलारना डूंगर जनसुनवाई के दौरान उन्होंने बिजली आपूर्ति निर्बाध रूप से करने के लिए इसी सप्ताह ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाकर 5 डटा के सांकड़ा में एक एवं मलारना डूंगर में 5-5 डट। के दो ट्रांसफार्मर लगवाने के निर्देश दिए। बाल्मीकि बस्ती एवं लोहार बस्ती में 10-10 लाख की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण करने की घोषणा की। इसी प्रकार मलारना चौड़ जनसुनवाई में श्रीपुरा मणोली में जलापूर्ति हेतु सोलर ऊर्जा युक्त ट्यूबवैल के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा की। मलारना चौड़ में दोनों पैर से दिव्यांग अनिल कुमार शर्मा को विधायक कोटे से स्कूटी प्रदान करने की घोषणा की। जनसुनवाई के दौरान उपस्थित आमजन की मांग पर मलारना चौड़़ निवासी अमर सिंह को स्वयं का रोजगार प्रारंभ करने हेतु कृषि मंत्री ने स्वयं की आय से एक लाख रूपए देने की घोषणा भी की।

 

Dr. Kirodi Lal Meena is providing relief by listening to the common people

 

12 फरवरी को खिरनी में किसान संगोष्ठी का होगा आयोजन

इस दौरान कृषि मंत्री ने कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक रामराज मीना, उप निदेशक उद्यानिकी चन्द्र प्रकाश बड़ाया को आगामी सोमवार 12 फरवरी को प्रातः 11 बजे से  खिरनी में किसान संगोष्ठी का आयोजन कर किसानो का केंद्र तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में  रजिस्ट्रेशन कर लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों को फार्म पौण्ड, सिंचाई पाईप लाईन, तारबंदी, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, सॉयल हैल्थ कार्ड आदि योजनाओं के लाभ एवं पात्रता के बारे में जानकारी प्रदान कर आवेदन प्राप्त किये  जाएंगे। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा, तहसीलदार मलारना डूंगर ,सहायक निदेशक लोक सेवाएं रूबी अंसार, सीएमएचओ धर्मसिंह मीणा, विकास अधिकारी मलारना डूंगर सहित जिला स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !