Thursday , 23 July 2026
Breaking News

श्रम संशोधन विधेयक पर जन-जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो सवाई माधोपुर द्वारा श्रम विभाग के संयुक्त तत्वाधान में जिला मुख्यालय पर स्थित प्रकाश बीडी कारखाना चौधरी मौहल्ला सवाई माधोपुर के परिसर में श्रम विधेयक 2020 पर संगोष्ठी व प्रतियोगिता के माध्यम से जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में श्रम विभाग के प्रशासनिक अधिकारी रमेशचन्द शर्मा ने श्रम संशोधन विधेयक 2020 पर श्रमिकों को विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। शर्मा ने श्रम संशोधन विधेयक के तहत जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि सरकार द्वारा मजदूर वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए श्रम संशोधन कानून बनाया जिसका सभी मजदूर लाभ ले सके।

Public awareness program organized on labor amendment bill

उन्होंने बताया कि मजदूर को उसकी दैनिक मजदूरी सरकार द्वारा निर्धारित मापदण्ड के अनुसार कारखाना मालिकों को देनी चाहिए। बीडी कारखानों में काम करने वाले मजदूरों के लिए सरकार द्वारा आवास सुविधा मुहैया कराने हेतु संचालित योजना के तहत मकान बनाने के लिए तीन किश्तों में अनुदान राशि दी जाती है। जिसका सभी मजदूरों को लाभ लेना चाहिए। कार्यक्रम में श्रम विभाग के सहायक प्रबन्धक संदीप शर्मा ने सरकार द्वारा संचालित श्रमिकों के लिए चलाई गई श्रमिक जीवन बीमा योजना, प्रसूति सहायता, श्रमिक शिक्षा व कौशल विकास योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में प्रकाश बीडी कारखाना के प्रबन्धक विनोद कुमार जैन ने बीडी कारखाना में काम करने वाले बीडी श्रमिकों को कारखाना के माध्यम से दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया।
इकाई के प्रभारी अधिकारी नेमी चन्द मीना ने कार्यक्रम के दौरान श्रम संशोधन विधेयक विषय पर मौखिक प्रश्नोंत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन कर विजेता रहे प्रतिभागियों को ब्यूरो की और से पुरस्कृत किया गया। साथ ही ब्यूरो की ओर से कोरोना वायरस से सावधानी बरतने हेतु चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से कोविड-19 उचित व्यवहार के बारे में जानकारी दी गई व कोरोना बीमारी से सावधान रहने की शपथ दिलाई गई।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !