सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर स्मार्ट मीटर के खिलाफ राजस्थान किसान सभा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी प्रगतिशील महिला फेडरेशन के कार्यकर्ताओं ने बजरिया अनाज मंडी सामान्य चिकित्सालय शहर के खंडार बस स्टैंड रामद्वारा रेलवे स्टेशन बजरिया में पर्चे वितरण कर लोगों को स्मार्ट मीटर से होने वाली समस्याओं को अवगत कराया।
राजस्थान किसान सभा के जिला अध्यक्ष कांजी मीणा महिला फेडरेशन महासचिव शबनम बानो, अंजना करण, कंचन देवी महावर, तबस्सुम, रईस अहमद अंसारी, रिटायर गिरदावर रामस्वरूप मीणा, किसान नेता भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता रामगोपाल गुणसरिया, दुर्गा लाल बेरवा, छोटू लाल बेरवा, आदिल खान पार्षद किसान सभा जिला अध्यक्ष कांजी मीणा ने बताया कि राजस्थान सरकार राजस्थान की जनता को स्मार्ट मीटर के नाम पर गुजरात की एक कंपनी के हाथों लु*टवाना चाहती है।
उसे ठेका दिया गया है, उससे कमीशन खाया गया है। यह स्मार्ट मीटर बहुत तेज गति से चलेंगे। गरीब लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हो जाएंगे। आगामी दिनों में स्मार्ट मीटर वन निजीकरण के खिलाफ एक बड़ा आं*दोलन किया जाएगा, जिसमें छात्र नौजवान महिला किसान मजदूर व्यापारीबुद्धिजीवों लोगों को शामिल किया जाएगा और आं*दोलन किया जाएगा जिसकी समझ जिम्मेदारी सरकार में प्रशासन की होगी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
