करमोदा स्कूल में छात्राओं व महिलाओं के साथ हुए दुर्व्यवहार के मामले में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य व आईटी सेल के प्रदेश संयोजक दानिश अबरार ने मामले की निंदा करते हुए प्रशासन से दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने व संबंधित शिक्षक का स्थानातंरण निरस्त करने की मांग की है। साथ ही शुक्रवार तक मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने कांग्रेस पार्टी द्वारा जन आंदोलन करने की चेतावनी भी दी।

जानकारी मिलने पर बुधवार को सुबह अबरार ने करमोदा पहुंच कर ग्रामीणों व छात्र- छात्राओं से घटनाक्रम की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने सामान्य चिकित्सालय पहुंच कर वहां भर्ती छात्राओं व महिलाओं की कुशलक्षेम पूछी।
अबरार ने बताया कि करमोदा स्कूल में ताला खुलवाने के लिए पुलिस द्वारा जो बल प्रयोग किया गया वह निंदनीय है। शिक्षा के मंदिर में सभी समुदाय के बच्चे पढते हैं। यह एक जाति या समुदाय विशेष का मामला नहीं है। उन्होंने प्रशासन से संबंधित शिक्षक का स्थानातंरण निरस्त करने व दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया