Saturday , 7 March 2026
Breaking News

स्व. प्रोफेसर हरि प्रसाद शास्त्री की रचनाओं के संकलन का हुआ प्रकाशन

एक कवि, साहित्यकार तथा विचारक आजीवन अपने रचना धर्म का निर्वहन करता रहता है। कुछ रचनाकारों की रचनाएं तो उनके जीवन काल में प्रकाशित हो जाती हैं और उन्हें ख्याति प्राप्त हो जाती है। किंतु कुछ रचनाकार स्वांतः सुखाय लिखते रहते हैं। स्वरचित रचनाओं का एक विशाल भंडार उनके पास होने पर भी प्रचार – प्रसार से दूर रहने के कारण वे अपनी रचनाओं के संकलन को प्रकाशित नहीं करवा पाते हैं।

 

Publication of collection of works of late Professor Hari Prasad Shastri in sawai madhopur

 

उनके देवलोक गमन के पश्चात यदि कोई उनकी रचनाओं को एकत्रित कर एक संकलन के रूप में प्रकाशित कर समाज के सम्मुख लाता है तो ऐसे साहित्यकार के प्रति इससे अधिक उत्तम श्रद्धांजलि और कुछ नहीं हो सकती। हिंदी, संस्कृत व ब्रज भाषा में काव्य रचनाकार, प्रकांड विद्वान, प्रख्यात साहित्यकार तथा महान विचारक कीर्ति शेष प्रोफेसर हरि प्रसाद शास्त्री की लुप्त एवं नष्ट होती हस्त लिखित रचनाओं को संकलित, संरक्षित तथा संपादित कर उन्हें पुस्तक रूप में “गाऊंगा मैं गीत” नाम से प्रकाशित करने का पुनीत कार्य प्रख्यात हास्य कवि डॉ. गोपी नाथ ‘चर्चित’ द्वारा संपन्न किया गया। डॉ. गोपी नाथ ‘चर्चित’ के इस सुकृत्य की जितनी भी सराहना की जाए वो कम है।

 

 

 

 

यदि ये रचनाएं नष्ट हो जाती तो एक महान कवि की अमूल्य साहित्यिक धरोहर से समाज वंचित रह जाता। प्रो. शास्त्री के दोनों सुपुत्रों कुलशेखर तथा विधुशेखर ने भी इस पुनीत कार्य में डॉ. गोपी नाथ ‘चर्चित’ का पूर्ण सहयोग किया। शिक्षाविद् , समाजसेवी एवं सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी ने बताया कि एक जनवरी 1934 को जन्मे, प्रत्येक रस व विधा में कविता लिखने में सिद्धहस्त प्रोफेसर हरि प्रसाद शास्त्री अलवर के राजकीय राज ऋषि महाविद्यालय में संस्कृत के विभागाध्यक्ष रहे, राजकीय महाविद्यालय गंगापुर सिटी के प्राचार्य रहे तथा अखिल भारतीय साहित्य परिषद की गंगापुर सिटी इकाई के अध्यक्ष रहे।

 

अनेक गोष्ठियों एवं कवि सम्मेलनों में प्रो. शास्त्री ने काव्य पाठ किया तथा उनकी रचनाएं विभिन्न प्रतिष्ठित पत्र – पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रहीं। प्रो. शास्त्री ने यों तो सभी प्रमुख रसों में कविताएं लिखी हैं किंतु उनकी रचनाओं का प्रमुख स्वर राष्ट्रवाद ही रहा है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !