Sunday , 7 June 2026
Breaking News

योग सेवा दल के प्रचार मंत्री ने तीसरी बार रक्तदान कर दिया बेटी बचाओ का संदेश

योग सेवा दल समिति सवाई माधोपुर ग्रुप के प्रचार मंत्री जितेंद्र सैनी ने रक्तदान कर बेटी बचाओ का संदेश दिया। ग्रुप के प्रचारक राजेश सैनी ने बताया है कि भैरु दरवाजा निवासी विद्या पुत्री नेमीचंद माली बीमार होने के कारण उसके मात्र 5 ग्राम हिमोग्लोबिन रह गया।

 

जिसके चलते गुरुवार को सामान्य चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया जहां पर चिकित्सकों ने ब्लड की कमी होने के कारण ब्लड का इंतजाम करने के लिए कहा। इस पर 1 यूनिट ब्लड शाम को परिवार के व्यक्ति ने रक्तदान किया और शुक्रवार 10 बजे एक यूनिट की व्यवस्था के लिए और कहा तो सूचना मिलने पर समिति के प्रचार मंत्री जितेंद्र सैनी ने ब्लड बैंक पहुंचकर एक यूनिट रक्तदान किया।

 

publicity minister of Yog Seva Dal donated blood for the third time, message of beti bachao in sawai madhopur

 

इस अवसर पर परिजनों ने ग्रुप का आभार व्यक्त किया। योग सेवा दल ग्रुप के सदस्य हमेशा जरूरतमंद लोगों की सेवा में सदैव तत्पर तैयार रहते है साथ ही उनके द्वारा प्रत्येक रविवार को जो सामाजिक जन सरोकार कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं उसकी भी सराहना की।

 

रक्तदाता ने कहा कि प्रत्येक तीन माह में जरूरतमंद व्यक्ति के लिए रक्तदान करना चाहिए। जिससे की दूसरे को जीवनदान मिल सके पहुंचे  इस अवसर पर दिलीप गौतम, सुनील शर्मा और राजेश सैनी आदि मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !