शिवाड़ कस्बे में पंजाब नेशनल बैंक को खुले लगभग पांच साल हो गये है किंतु यहां सिर्फ एक क्लर्क, एक प्रोविसनल ऑफिसर और एक मैनेजर का पद ही स्वीकृत है। वहीं करीब 10 दिन से क्लर्क का भी तबादला हो जाने तथा उसकी जगह किसी को भी नहीं लगाने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बैंक ग्राहक सलीम, महेश, रमेश, जलाल आदि ने बताया कि यहां एक मात्र क्लर्क था जो कैश का लेन देन का कार्य करता था उसे भी यहां से हटाने और किसी को नहीं लगाने से भारी परेशानी का सामना हमें करना पड़ रहा है। बैंक में बिना पैन कार्ड के खाता भी नहीं खोला जा रहा है। पासबुक में एंट्री भी नहीं की जा रही है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया