सवाई माधोपुर उपरजिस्ट्रार सहकारी समितियां रविन्द्र कुमार गोयल ने बताया कि सवाई माधोपुर जिले में राजफेड/तिलम संघ द्वारा सरसों/चना/गेंहू/की समर्थन मूल्य पर खरीद एक अप्रैल 2019 से प्रारम्भ की जा रही है।

उपरजिस्ट्रार ने बताया कि इस वर्ष सरसों 4200 रूपए एवं चना 4620 रूपए तथा गेंहू 1840 रूपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जायेगा। उन्होंने कहा कि किसान तहसील के अनुसार खरीद केन्द्रों पर अपनी कृषि उपज का विक्रय कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिन किसानों ने ऑनलाइन पंजीयन पूर्व में लिए हैं वे अपनी गिरदावरी पी-35 7 अप्रैल 2019 तक अपलोड करा सकते हैं। सभी कृषक को तुलाई हेतु भामाशाह कार्ड, बैंक की पास बुक, आधार कार्ड तथा पहचान पत्र साथ लेकर तुलाई केन्द्र आना होगा। उन्होंने बताया कि पहचान के अभाव में तुलाई कराया जाना संभव नहीं होगा। उन्होंने यह भी बताया कि खरीद केन्द्रों पर चना/सरसों/गेंहू खरीद से संबंधि व्यवस्थाएं पूर्ण है तथा सभी केन्द्रों पर बारदाना पहुंच गया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया