सवाई माधोपुर: राजीव गाँधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय में आज मंगलवार को विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर मौखिक एवं दृश्यात्मक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संग्रहालय प्रभारी मोहम्मद यूनुस द्वारा स्वागत उद्वोधन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा प्रतियोगिता के विषय वस्तु से सम्बंधित जानकारी प्रदान की गयी। संग्रहालय की वैज्ञानिक सुस्मिता नामाता ने प्रतियोगिता के सम्बन्ध में तथा उनके नियमों के बारे में जानकारी दी।
इस कार्यक्रम में जज के रूप में राजेंद्र कुमार शर्मा, उप प्राचार्य, स्वामी विवेकनंदा राजकीय विद्यालय, सवाई माधोपुर के द्वारा प्रतियोगिता का मूल्यांकन किया गया तथा परिणाम की घोषणा की गयी। कार्यक्रम के दौरान आमंत्रित जज द्वारा ओजोन के क्षरण एवं इसके महत्व के बारे में सभी प्रतिभागियों को जानकारी दी गयी। इस प्रतियोगिता में सवाई माधोपुर के विभिन्न स्कूलों के कक्षा 9 से 12 तक के लगभग 100 विद्यार्थियों के 2 समूहों ग्रुप ए (कक्षा 9-10) एवं ग्रुप बी (कक्षा 11-12) ने भाग लिया, जिसमें से प्रथम राउंड से चयनित 12 प्रतिभागियों का 6 टीमों (मर्करी, वीनस, अर्थ, मार्स, जुपिटर एवं सेटर्न) में बाँट कर द्वितीय राउंड के मौखिक एवं दृश्यात्मक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता में चयनित 2 समूह के विजेता प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय, तृतीया एवं 3 सांत्वना पुरस्कार के रूप में आकर्षक पुरस्कार एवं क्षेत्रीय स्तर के प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में वैज्ञानिक-‘सी’ सुस्मिता नामाता ने सभी प्रतिभागियों तथा विद्यालय के शिक्षकों का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
