Saturday , 5 September 2026
Breaking News

लोकसभा में पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी ने किया पलटवार

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लोकसभा में प्रयागराज में संपन्न हुए महाकुंभ पर बयान दिया और इसे एक सफल आयोजन बताया। उनके इस बयान के बाद विपक्षी दलों के कुछ सदस्य अपनी बात रखना चाह रहे थे, लेकिन स्पीकर ओम बिरला ने उन्हें अपनी सीट पर बैठने को कह दिया। इस हं*गामे के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। सदन से बाहर आने के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पत्रकारों से बात की। राहुल गांधी ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री की बात का समर्थन करना चाहता था।

Rahul Gandhi reaction on narendra Modi statement in Lok Sabha

कुंभ हमारी परंपरा है, संस्कृति है, इतिहास है। एक शिकायत थी कि जिनकी मृ*त्यु हुई उन्हें प्रधानमंत्री ने श्रद्धांजलि नहीं दी। जो युवा कुंभ में गए उन्हें प्रधानमंत्री से रोजगार चाहिए और प्रधानमंत्री को उस पर भी बोलना चाहिए था। लोकतांत्रिक व्यवस्था में नेता प्रतिपक्ष को तो बोलने का मौका दिया जाना चाहिए था, लेकिन नहीं देते हैं, यह नया भारत है। इस मुद्दे पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने भी बयान दिया है और कहा है कि संसद में प्रधानमंत्री के वक्तव्य के बाद विपक्ष को भी बोलने देना चाहिए था, क्योंकि कुंभ के विषय पर विपक्ष की भी भावनाएं थीं, जिसे लेकर कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए थी।
इसलिए विपक्ष को भी इस बारे में बोलने देना चाहिए था। प्रयागराज में संपन्न हुआ कुंभ मेले में 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के दिन भग*दड़ में कई लोगों की मौ*त हो गई थी। इस भग*दड़ में म*रने वालों की संख्या को लेकर विपक्षी दल लगातार सरकार पर आंकड़े छिपाने का आरोप लगाते रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने इस भगदड़ में 30 लोगों के मा*रे जाने की पुष्टि की थी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

BJPs new team announced Major responsibilities for Vasundhara Raje and Satish Poonia Vikalp Times

BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !